डेली करेंट अफेयर्स 21 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 21 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 21 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस –

हर साल विश्व भर में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस बहुभाषावाद को बढ़ाने और भाषायी सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग, चुनौतियां व अवसर’ रखी गई। इस दिवस की घोषणा यूनेस्को द्वारा साल 1999 में की गई थी। इसके बाद साल 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने संकल्प में इस दिन की घोषणा की।

कोल इंडिया –

कोल इंडिया लिमिटेड को भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे भरोसेमंद कंपनी का खिताब मिला है। कंपनी को यह सम्मान उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा कोलकाता में आयोजित एनर्जी मीट एंड एक्सीलेंस अवार्ड समारोह के दौरान दिया गया। प्रमोद अग्रवाल वर्तमान में कोल इंडिया के चेयरमैन हैं। इनका नाम पिछले माह भारत के टॉप 40 सीईओ की सूची में दर्ज किया गया था। 

एडिडास की ब्रांड अंबेसडर बनीं मनिका बत्रा –

भारत की टेबिल टेनिस खिलाड़ी को अपना ब्रांड अम्बेसडर नामित किया है। मनिका बत्रा साल 2018 के कामनवेल्थ गेम्स में टेबिल टेनिस स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। ये इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन रैंकिंग महिला युगल में टॉप 10 में जगह बना चुकी हैं। वहीं इस सूची में विश्व की टॉप 50 खिलाड़ियों की सूची में पहुँचने वाली ये पहली भारतीय महिला हैं।

2023 में ओलंपिक समिति सत्र भारत में –

ओलंपिक समिति के साल 2023 में होने वाले सत्र का आयोजन भारत के मुम्बई शहर में होगा। इसका आयोजन मुम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुम्बई में किया जाएगा। पिछली बार इसकी मेजबानी भारत ने नई दिल्ली में साल 1983 में की थी। इस साल यह सत्र चीन के बीजिंग में आयोजित किया गया था। इस समिति में भारत का प्रतिनिधित्व नीता अंबानी कर रही हैं।

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 –

हाल ही में इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 20 फरवरी को मुम्बई में किया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘शेरशाह’ को मिला। इसमें फिल्म ऑफ द् ईयर का अवार्ड ‘पुष्पा’ को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री कृति सेनन को बनीं।

माली से फ्रांस सेना की बापसी –

फ्रांस सरकार ने 9 साल बाद अफ्रीकी देश माली से अपनी सेना को बापस बुलाने का फैसला किया है। फ्रांस द्वारा साल 2013 में जेहादियों के विरुद्ध अपनी सेना को माली भेजा गया था। 

हील बॉय इंडिया –

केंद्र सरकार ने भारत के शैक्षणिक संस्थानों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरु की है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया था। 

विश्व बैंक से 115 मिलियन का ऋण –

भारत ने विश्व बैंक के साथ 115 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह ऋण रिवार्ड परियोजना के कार्यान्वयन के लिए लिया गया है। इस समझौते में विश्व बैंक, भारत सरकार और ओडिशा व कर्नाटक की राज्य सरकारें सम्मिलित हैं। इस ऋण राशि में 60 मिलियन डॉलर कर्नाटक सरकार, 49 मिलियन डॉलर ओडिशा सरकार और 6 मिलियन डॉलर केंद्र सरकार का होगा। इसकी परिवक्वता अवधि 15 वर्ष है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?