डेली करेंट अफेयर्स 22 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 22 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 22 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व चिंतन दिवस –

हर साल दुनिया भर में 22 फरवरी को World Thinking Day मनाया जाता है। यह दुनिया भर में सभी साथी भाइयों व बहनों के बारे में सोचने व मार्गदर्शन के सही अर्थ को समझने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल इस दिवस का विषय ‘हमारा विश्व, हमारा समान भविष्य’ रखा गया। 

राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन –

हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन योजना को 31 मार्च 2026 तक जारी रखने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस योजना में 12929.16 करोड़ की लागत आयेगी। इसमें केंद्र व राज्य दोनों सरकारों का योगदान होगा। इस अभियान की शुरुवात साल 2013 में हुई थी। 

ताकुया सुमुरा –

होंटा मोटर्स कंपनी लिमिटेड ने हाल ही में Takuya Tsumura को होंडा कोर्स इंडिया लिमिटेड का अध्यक्ष व सीईओ नियुक्त किया है। इन्हें इस कंपनी में 30 साल का अनुभव है। इस पद पर ये अपने पूर्ववर्ती त्सुमुरा गाकू नकाशिनी की जगह लेंगे। इससे पहले ये 1997 से 2000 तक भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के प्रभारी रह चुके हैं।

केबल रेल ब्रिज –

भारतीय रेलवे भारत के पहले केबल रेल ब्रिज को जम्मू-कश्मीर में बना रहा है। इसे केंद्रशासित प्रदेश के रियासी जिले में अंजी नदी पर बनाया जा रहा है। यह पुल ‘ऊधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक परियोजना’ के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण नदी से 331 मीटर की ऊँचाई पर किया जा रहा है। 96 केबल्स की सपोर्ट से बने इस पुल की लम्बाई 473.25 मीटर होगी। इसे तूफान व तेज हवाओं का सामना करने के लिए डियाइन किया गया है। 

हिमाचल का पहला जैव विविधता पार्क –

हाल ही में हिमाचल प्रदेश को राज्य का पहला जैव विविधता पार्क मिला है। यह लुप्तप्राय हिमालयी जड़ी-बूटियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसका निर्माण राज्य के मण्डी जिले की भूलाघाटी में किया जा रहा है। यह पार्क 1 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन के तहत स्थापित किया गया है। इससे लुप्तप्राय जड़ी बूटियों पर शोध और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

खजुराहो नृत्य महोत्सव –

मध्यप्रदेश में हाल ही में खजुराहो नृत्य महोत्सव के 48वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा किया गया। साल 1975 में इस महोत्सव की शुरुवात हुई थी। 

शकुंतला चौधरी का निधन –

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व गाँधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी का हाल ही में 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्हें शकुंतला बाइदेव के नाम से भी जाना जाता था। इसी साल इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। ये असम के कामरूप की रहने वाली थीं।

ईस्टर्न ब्रिज – 6

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने रॉयल एयरफोर्स ऑफ ओमान के साथ पूर्वी ब्रिज 6 वायुसेना अभ्यास की शुरुवात की है। 21 से 25 फरवरी के बीच इसका आयोजन राजस्थान के जोधपुर में किया जा रहा है। यह इस अभ्यास श्रंखला का छठा संस्करण है। 

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक – 2022

हाल ही में बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का समापन हो गया है। 20 फरवरी को समापन समारोह का आयोजन किया गया। बीजिंग में इनका आयोजन 4 से 20 फरवरी 2022 के बीच किया गया। इस बार पदक तालिका में पिछली बार की तरह पुनः नार्वे शीर्ष पर रहा। नार्वे ने कुल 37 पदक जीते। एक शीतकालीन ओलंपिक में इतने पदक जीतने का ये रिकार्ड है। इसके बाद जर्मनी 27 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चीन 15 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?