डेली करेंट अफेयर्स 23 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 23 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 23 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

आर. प्रज्ञानन्द ने मैग्नस कार्लसन को हराया –

भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानंद विश्व के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इन्होंने एक ऑनलाइन टूर्नामेंट में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया। ये मैग्नस को हराने वाले तीसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। इनसे पहले विश्वनाथ आनन्द और पेंटाला हरिकृष्णा मैग्नस कार्लसन को हराने वाले भारतीय बन चुके हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय रबर अध्ययन समूह –

हाल ही में इंटरनेशनल रबर स्टडी ग्रुप ने के. एन. राघवन को अपना अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में ये समूह के कार्यकारी निदेशक हैं। अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल अगले दो साल के लिए होगा। ये 31 मार्च को सिंगापुर में प्रतिनिधिमण्डल की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भारत रबर का एक बड़ा उत्पादक व उपभोक्ता देश है। इस समूह की स्थापना साल 1944 में हुई थी। वर्तमान में इसके महासचिव सल्वाटोर पिनिजोटा हैं। इसका मुख्यालय सिंगापुर में है। 

आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री का निधन –

आंध्रप्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का हाल ही में 50 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये राज्य की नेल्लोर जिले की आत्मकुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

संजय मल्होत्रा –

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में नामित किया गया है। ये राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर इनका नामांकन 16 फरवरी 2022 को किया गया। इस पद पर ये देबाशीष पांडा का स्थान लेंगे, जो हाल ही में 31 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

किसान ड्रोन यात्रा –

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 किसान ड्रोन्स को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का उद्घाटन किया। यह गरुण एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड की एक पहल है। इन्हें भारतीय राज्यों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए हरी झंडी दी गई है। भारत के 16 राज्यों के 100 शहरों में सौ ड्रोन तैनात किये गए थे। 

नाइट नेविगेशन ऐप –

असम राज्य ने हाल ही में नदियों में नाइट नेविगेशन मोबाइल ऐप लांच किया है। ऐसा करने वाला असम भारत का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राजधानी गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर नौका सेवाओं हेतु इसे शुरु किया। इसे राज्य परिवहन विभाग ने आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिक के. राजू के साथ मिलकर विकसित किया है। 

तनिष्का व रिद्धिका कोटिया –

इन दोनों बहनों को हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम जिले के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। ये अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी महिला FIDE मास्टर्स हैं। तनिष्का ने साल 2008 में सबसे कम उम्र की शतरंज खिलाड़ी होने का लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। साल 2019 में अंडर-19 श्रेणी में तनिष्का कोटिया विश्व शतरंज महासंघ रैंकिंग में विश्व में दूसरे स्थान पर थीं। इन्होंने 2013 में आसियान शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते –

केंद्र सरकार ने हाल ही में इस साप्ताहिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इसका आयोजन 22 से 28 फरवरी के बीच किया जा रहा है। इसका आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जा रहा है। इसका समापन 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर होगा। 

सी-डोम

हाल ही में इजराइल ने ‘सी-डोम’ नामक नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। इसे गाजा पट्टी से दागे जाने वाले छोटी दूरी के रॉकेट व मिसाइलों को नष्ट करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?