डेली करेंट अफेयर्स 9 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

गुजरात टाइटंस –

आईपीएल में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी का नाम गुजरात टाइटंस होगा। 

फाइजर इंडिया के अध्यक्ष बने प्रदीप शाह –

विश्व बैंक के पूर्व सलाहकार रहे प्रदीप शाह को हाल ही में फाइजर इंडिया ने अपने बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर इनकी नियुक्ति आर.ए. शाह के इस्तीफे के बाद की गई है। इससे पहले ये क्रिसिल के पूर्व एमडी व संस्थापक सदस्य भी हैं। उससे पूर्व इन्होंने साल 1977 में HDFC बैंक की स्थापना में भी सहायता की थी। ये एशियाई विकास बैंक के भी पूर्व सलाहकार रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त और भी बहुत सी उपलब्धि इनके नाम दर्ज है।

नहीं रहे महाभारत के भीम –

भारत के प्रसिद्ध टीवी सीरियल वी. आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का हाल ही में निधन हो गया। एथिलीट से अभिनेता बने प्रवीण कुमार ने हैमर व डिस्क थ्रो में बहुत सी प्रतियोगिताएं जीती हैं। इन्होंने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

उत्तराखण्ड के ब्रैंड अम्बेसडर बने अक्षय कुमार –

वालीबुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने अपना ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इसके लिए नियुक्त किया। इससे पहले 2017 में अक्षय कुमार को उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छता अभियान के लिए राज्य का ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया था। पिछले साल ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया गया था।

बाटा इंडिया की ब्रांड अम्बेस्डर बनी दिशा पाटनी –

फुटवियर निर्माता भारतीय कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड ने भारतीय फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी को अपना ब्रांड अम्बेसडर नियुक्ति किया है।

अमेजन इंडिया व कर्नाटक में समझौता –

अमेजन इंडिया ने महिला उद्यमियों के विकास का समर्थन करने हेतु हाल ही में कर्नाटक सरकार के साथ एक करार किया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?