डेली करेंट अफेयर्स 8 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 8 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 8 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जेएनयू को मिली पहली महिला कुलपति –

शांतिश्री धूलिपुडी पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गई हैं। इन्हें इस पद पर 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले ये साबित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय (महाराष्ट्र) की वाइच चांसलर थीं। अब जेएनयू में इस पद पर ये एम जगदीश कुमार की जगह लेंगी। क्योंकि जगदीश कुमार को हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

AAHT ऑपरेशन –

मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हाल ही में आरपीएफ ने इस राष्ट्रव्यापी ऑपरेशन की शुरुवात की है। इसके तहत सभी लंबी दूरी की ट्रेनों व मार्गों पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार हर साल भारत में 2200 के करीब तस्करी के मामले दर्ज किये जाते हैं।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक बने उन्नीकृष्णन –

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर ने हाल ही में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक का कार्यभार संभाला है। यह इसरो का एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र है।

ब्रिटेन की महारानी के शासनकाल के 70 साल –

हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने अपने शासनकाल के 70 साल पूरे किये हैं। ये 6 फरवरी 1952 को अपने पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन की साम्राज्ञी बनीं थीं।

कर्नाटक के कबीर –

कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता इब्राहिम सुतार का हाल ही में निधन हो गया है। साम्प्रदायिक सद्भाव फैलाने के कार्यों के कारण इन्हें कन्नड़ के कबीर के नाम से जाना जाता था। साल 2018 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन –

नासा ने साल 2031 में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को सेवानिवृत्त करने की घोषणा की है। साल 2031 तक यह अपना कार्य जारी रखेगा। इसके बाद दक्षिणी प्रशांत महासागर के एक निर्जन स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। इसे प्वाइंट निमो के नाम से जाना जाता है। लगभग दो दशकों से यह स्पेस स्टेशन 8 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। यह अंतरिक्ष स्टेशन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के दिमाग की उपज है।

भारत प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2021 –

हाल ही में इस रिपोर्ट को राइट्स एण्ड रिस्क एनालिसिस ग्रुप ने जारी किया है। इसके अनुसार देश के 13 मीडिया हाउस और अखबारों को निशाना बनाया गया। 108 पत्रकारों पर हमला हुआ। इन हमलों मे पुलिस हमले भी शामिल हैं। इनमें 17 पुलिस हमले थे। पत्रकारों व मीडिया घरानों को निशाना बनाने मे जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सबसे आगे हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?