डेली करेंट अफेयर्स 10 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022

बैडमिंटन टूर्नामेंट मलेशिया ओपन 2022 को पेट्रोनास मलेशिया ओपन 2022 के नाम से जाना जाता है। इस बार इसका आयोजन 28 जून से 3 जुलाई के बीच किया गया। इसका आयोजन मलेशिया के एक्सियाटा एरिना, कुआलालंपुर में किया गया। इसकी पुरस्कार राशि 6,75,000 यूएस डॉलर थी। इसका आयोजन 1937 ई. से किया जा रहा है। इसमें पुरुष एकल का खिताब डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने जीता। वहीं महिला एकल का खिताब थाईलैंड की रैचानॉक इंथानॉन ने जीता। 

स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक

राजस्थान सरकार भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पेश करने जा रही है। यह भारत में अपनी तरह का पहला विधेयक होगा। यह राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को मजबूती प्रदान करेगा। सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है।

36वें राष्ट्रीय खेल

भारत के 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच इस बार गुजरात में होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने इसकी घोषणा की है। इसके पिछला आयोजना 2015 में केरल में किया गया था। इनमें इनडोर व आउटडो 34 से अधिक खेल शामिल किये जाएंगे। 

खारची उत्सव

त्रिपुरा के पूर्वी बारही इलाके खयेरपुर में खारची उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन सप्ताह भर किया जाता है और 14 देवी देवताओं की पूजा की जाती है। यह मुख्यतः एक आदिवासी त्योहार है। इसकी उत्पत्ति हिन्दू धर्म से हुई है। 

आर.के. गुप्ता बने उप चुनाव आयुक्त

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सचिवालय सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आर. के. गुप्ता को भारत का उप चनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस पद पर इन्होंने टी. श्रीकांत का स्थान लिया। ये अब अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख 28 फरवरी 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे। वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं। 

पीएनबी रक्षक प्लस योजना

भारतीय वायुसेना ने पंजाब नेशनल बैंक साथ मिलकर ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। यह समझौता व्यक्तिगत बीमा कवर के साथ भारतीय वायुसेना कर्चमारियों के लिए विशेष रुप से डिजाइन किए गए उत्पादों के साथ लाभों का एक पैकेज है। यह 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 1 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर, और व्यक्तिगत दुर्घटना में 50 लाख रुपये का कवर प्रदान करता है।

स्वनिधि महोत्सव

आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ किया। इसका आयोजन 9 से 31 जुलाई तक किया जा रहा है। इसका आयोजन सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों में किया जा रहा है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?