डेली करेंट अफेयर्स 9 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

गीता गोपीनाथ

भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर प्रदर्थित होने वाली पहली महिला व दूसरी भारतीय बनीं। इनसे पहले यह सम्मान भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को प्राप्त हो चुका है। जो 2003 से 2006 के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री व अनुसंधान निदेशक रहे। गीता गोपीनाथ को साल 2018 में IMF का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया था। बाद में दिसंबर 2021 में इन्हें आईएमएफ के पहले उप प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था।  

शिंजो अबे का निधन

जापान के पू्र्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे का 8 जुलाई 2022 को निधन हो गया। इन्हें जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान के दौरान गोली मार दी गई। हमले के बाद इन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। 67 वर्षीय अबे साल 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। 1930 की परिस्थिति के बाद यह पहला मौका है जब जापान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या हुई है। गोली मारने के संदेह में एक 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी की गिरफ्तारी की गई है। 

पारितोष त्रिपाठी

पारितोष त्रिपाठी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 5 जुलाई 2022 से प्रारंभ हो गया। इस पद पर इन्होंने पी.सी. कांडपाल का स्थान लिया। जिन्हें SBI के कॉरपोरेट सेंटर में उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। पारितोष को बैंकिंग क्षेत्र में 32 वर्ष का अनुभव है।

मानगढ़ पहाड़ी – 

आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में राजस्थान के मानगढ़ पहाड़ी को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया। 

बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा

कंजर्वेटिव पार्टी के बोरिस जॉनसन ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा 

दे दिया है। 

भारत में 22.43 करोड़ कुपोषित –

संयुक्त राष्ट्र की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुपोषित आबादी 224.3 मिलयन हो गई है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, विश्व खाद्य कार्यक्रम, कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष, और खाद्य व कृषि संगठन द्वारा जारी किया गया है। पिछले साल 2021 में दुनिया भर में 828 मिलियन (82.8 करोड़) लोग भूख से पीड़ित थे। 

सुरंजन दास

जादवपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति सुरंजन दास को Association of Indian Universities का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा और 1 वर्ष तक रहेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?