डेली करेंट अफेयर्स 8 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 8 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 8 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ओपेक महासचिव मो. बरकिंडो का निधन

पेट्रोल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बरकिंडो का 62 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इन्होंने 2016 में ओपेक के महासचिव का पद संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल जुलाई में ही समाप्त होने वाला था। 

हरियाली महोत्सव – 

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आज 8 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव की भावना से किया जा रहा है। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैमोरियल अवार्ड

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा की गई घोषणा के अनुसार भारत के पहले प्रधानमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सम्मान में लोक प्रशासन में इस अवार्ड की स्थापना की गई है। 

पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने नई दिल्ली में भारत के प्रथम पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। उन्होंने वेहतर पशु स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के अधिक से अधिक प्रयोग का आह्वान किया। 

भारत में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में बेरोजगारी दर अप्रैल 2022 में बढ़कर 7.83 प्रतिशत हो गई है। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 9.22 प्रतिशत पहुँच गई है। हरियाणा और राजस्थान बेरोजगारी के मामले में शीर्ष पर हैं। 

भारत की पहली स्वायत्त नेविगेश सेवा TiHAN

भारत की पहली स्वायत्त नेविगेश सेवा TiHAN की शुरुवात आईआईटी हैदराबाद के परिसर में की गई है। इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इसे 130 करोड़ रुपये के बजट में विकसित किया गया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?