डेली करेंट अफेयर्स 7 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 7 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 7 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

फील्ड्स मेडल 2022

यूक्रेन की गणितज्ञ मरयाना वियाजोवस्का (Maryana Viazovska) ने साल 2022 का प्रतिष्ठित फील्ड्स मेडल जीता है। इनके अतिरिक्त तीन अन्य गणितज्ञो को फिनलैंड की राजधानी हेलेंस्की में इस मेडल से सम्मानित किया गया। यह गणित के क्षेत्र का शीर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसे गणित के नोबल के नाम से जाना जाता है। यह 40 वर्ष से कम अवस्था के गणितज्ञों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार चार साल में एक बार प्रदान किया जाता है। फील्ड मेडल पुरस्कार टोरंटो विश्वविद्यालय में जे.सी. फील्ड्स द्वारा स्थापित एक ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाता है। इस मेडल की कल्पना कनाडा के गणितज्ञ जॉन चार्ल्स फील्ड्स द्वारा दी गई थी। इस पुरस्कार की शुरुवात 1936 ई. में नार्वे की राजधानी ओस्लो में की गई थी तब से यह पुरस्कार पाने वाली मैरीना अब तक की दूसरी महिला हैं। इनसे पहले ईरान की मरियम मिर्जाखानी को 2014 में इस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि अब वे दुनिया में नहीं हैं पुरस्कार पाने के तीन साल बाद 2017 में उनकी स्तन कैंसर से मृत्यु हो गई।

सेमीकंडक्टर हाईटेक पार्क

तमिलनाडु में सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के मौजूदगी में तमिलनाडु सरकार और सिंगापुर स्थित IGSS वेंचर्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं। इसे 25600 करोड़ रुपये के निवेश और अनुदान के साथ 300 एकड़ में स्थापित किया जाएगा। अगले पांच सालों में इस परियोजना के माध्यम से 5000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। 

डिजिटल इंडिया वीक – 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की राजधानी गाँधीनगर के महात्मा मंदिर में इसका उद्घाटन किया। इसे देश को डिजिटल रुप से सशक्त समाज औऱ ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए नए भारत की तकनीक को उत्प्रेरित करने के विषय के साथ शुरु किया गया है। भारतीयों को स्थानीय भाषा में इंटरनेट व डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया भाषिणी को भी लांच किया।

बंगाली फिल्म निर्माता तरुण मजूमदार का निधन

भारत के वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्माता व निर्देशक तरुण मजूमदार का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने 1960 से 1980 के दशक के बीच बंगाली फिल्म उद्योग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हें साल 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। ये 5 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके थे।

ऑटोनॉमस एयरक्राफ्ट का मेडेन टेक-ऑफ

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा चित्रदुर्ग, कर्नाटक स्थित एरोनॉटिक्स टेस्ट रेंज से ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेट का सफल परीक्षण किया। यह उड़ान पूरी तरह से स्वायत्त मोड से संचालित की गई। यह एक छोटे इंजन वाला मानवरहित हवाई यान है। इसे वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान, बेंग्लुरु द्वारा डिजाइन व विकसित किया गया है। जो कि डीआरडीओ की अनुसंधान प्रयोगशालाओं में से एक है। 

माइंट मास्टर

पांच बार के शतरंज विश्व चैंपियन भारत के शतरंज ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद के संस्मरण ‘माइंड मास्टर : विनिंग लेसन्स फ्रॉम ए चैंपियंस लाइफ’ का नया संस्करण जल्द ही जारी होने वाला है। इसे विश्वनाथ द्वारा लेखक-पत्रकार सुसान निनन के साथ लिखा गया है।

एलोर्डा कप

कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में चल रहे मुक्केबाजी के एलोर्डा कप में भारत की वर्तमान विश्व मुक्केबाजी चैंपियन अल्फिया पठान (81 किलोग्राम भार वर्ग में) व गीतिका (48 किलोग्राम भार वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीता। इनके अतिरिक्त दो अन्य महिला मुक्केबाजों कलाइवानी श्रीनिवासन और जमुना बोरो ने इसमें रजत पदक जीता। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?