डेली करेंट अफेयर्स 6 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राहुल नार्वेकर

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त हुए राहुल नार्वेकर देश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष बन गए हैं। 45 वर्षीय नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के 16वें अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। इन्हें शिवसेना के 107 वोटों के मुकाबले समर्थन में 164 वोट मिले। वहीं 12 सदस्य इस प्रक्रिया में अनुपस्थित और 3 विधायक मतदान से बाहर रहे। 

मिशेल पूनावाला शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

हाउस ऑफ लार्ड्स में एक प्रमुख वक्ता रहीं मिशेल पूनावाला को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम में NRI वर्ल्ड समिट 2022 में प्रतिष्ठित शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त रीता हिंदुजा छाबड़िया, भगवान रामी रेंजर, और श्री साधु भ्रामविहारी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 23 को इन्होंने अपनी कलाकृति ‘रिजर्व’ का जेएमएस फाउंडेशन चैरिटी गाला में अनावरण किया था। इनकी फिल्म रिजर्व में पानी की कमी को वैश्विक संकट के रूप में उजागर किया। शिरोमणि पुरस्कार को 1977 ई. में स्थापित किया गया था। इनसे पहले भी कई भारतीयों जैसे मदर टैरेसा, राज कपूर, सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथ आनंद, जया बच्चन, दलाई लामा, लिएंडर पेस व पीटी ऊषा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

शाहिद कपूर बने पोकरबाजी के ब्रांड एम्बेसडर

पोकर से संबंधित प्लेटफॉर्म पोकरबाजी डॉट कॉम ने फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। पोकर ने अपना नया ब्रांड अभियान यू होल्ड द् कार्ड्स लांच किया है। 

नारी को नमन’ योजना

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने नारी को नमन योजना की शुरुवात की है। इसकी शुरुवात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई। यह योजना राज्य की सीमा में महिला यात्रियों को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान करेगा। हिमाचल प्रदेश की पहली महिला बस चालक भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। महिलाओं को बर किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा जयराम ठाकुर द्वारा 15 अप्रैल को की गई थी। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा बसों में मिनिमम किराए को 7 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने की भी घोषणा की गई। यह सुविधा राज्य की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की गई है।

स्टार्ट-अप रैंकिंग 2021

हाल ही में राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 को जारी किया गया है। यह इस रैंकिंग का तीसरा संस्करण है। इसमें गुजरात और कर्नाटक को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में घोषित किया गया। वहीं मेघालय ने पूर्वोत्तर राज्यों में शीर्ष सम्मान प्राप्त किया। यह रैंकिंग उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए की गई पहल पर आधारित है। महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल व तेलंगाना बड़े राज्यों में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर को छोटे राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया है। 

5वें वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पांचवें वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। 

पूर्व गोलकीपर ईएन सुधीर का निधन

भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हो गया। ये 1970 के दशक में भारत के लिए गोलकीपर के तौर पर खेले। इन्होंने 1972 ई. में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान इंडोनेशिया के खिलाफ रंगून में अंतर्राष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया। ये घरेलू फुटबाल में केरल, गोवा व महाराष्ट्र तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेले। 

ब्रिटिश ग्रां प्री खिताब

फेरारी के ड्राइवर कार्लोस सैंज ने फार्मूला वन रेस की ब्रिटिश ग्रां प्री 2022 का खिताब जीत लिया है। यह इनकी 150वीं रेस में पहली फार्मूला वन जीत है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?