डेली करेंट अफेयर्स 5 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

येर लैपिड बने इजराइल के प्रधानमंत्री

येर लैपिड ने इजारइल के 14वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इस पद पर इनका कार्यकाल 1 जुलाई 2022 से शुरु हुआ। इस पद पर ये नाफ्ताली बेनेट का स्थान लेंगे। ये अतीद पार्टी के नेता हैं। इस पद पर इनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं होगा, क्योंकि 1 नवंबर से होने वाले चुनाव से पहले इन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर पद ग्रहण किया है। ये राजनेता के साथ पूर्व पत्रकार भी रह चुके हैं। इससे पहले ये 2021-22 में देश के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मामलो के मंत्री के रूप में भी सेवा कर चुके हैं।

सिनी शेट्टी : फेमिना मिस इंडिया 2022

कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज पहना। इन्हें मिस इंडिया का ताज इनकी पूर्ववर्ती मनासा वाराणसी द्वारा जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहनाया गया। राजस्थान की रुबल शेखावत इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेण्ड रनरअप रहीं। अब वे 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

यूके संसद का आयुर्वेद रत्न पुरस्कार

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक तनुजा नेसारी को यूनाइटेड किंगडम की संसद ने आयुर्वेद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान भारत व अन्य देशों में आयुर्वेद के विकास को बढ़ावा देने के योगदान के लिए प्रदान किया गया है। 

माइक्रोसॉफ्ट पार्टनर ऑफ द् ईयर

HCL Technology को माइक्रोसॉफ्ट पार्टनर ऑफ द् ईयर 2022 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एचसीएल ने यह अवार्ड हेल्थकेयर एण्ड लाइफ साइंसेज के लिए जीता। सी. विजयकुमार वर्तमान में एचसीएल टोक्नॉलोजी के सीईओ हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजी की स्थापना 12 नवंबर 1991 को हुई थी। इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। 

रवि शास्त्री बने फैनकोड के ब्रांड एंबेसडर

भारतीय क्रिकेटर व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रहे रवि शास्त्री को फैनकोड ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। फैनकोड एक लाइव कंटेंट, स्पोर्ट्स स्टैटिक्स व ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस है। 

सुरक्षा मंथन 2022

भारतीय सेना के डेजर्ट कोर ने राजस्थान के जोधपुर में सीमा और तटीय सुरक्षा के पहलुओं पर इसका आयोजन किया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?