डेली करेंट अफेयर्स 11 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अमिताभ कांत –

अमिताभ कांत को जी-20 के लिए भारत का नया शेरपा चुना गया है। इन्हें इस औहदे के लिए पीयूष गोयल के स्थान पर चुना गया है। ये अब वाणिज्य, उद्योग व उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे। 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास रहेगी।

मिशन वात्सल्य

यह देश में बाल संरक्षण सेवाओं के लिए एक छत्र योजना है। जिसका कार्यान्वयन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। मंत्रालय द्वारा इसके लिए दिशानिर्देश जारी किये गए हैं। मिशन वात्सल्य परियोजना अनुमोदन बोर्ड के माध्यम से राज्यों के लिए फंड अनुमोदित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता मंत्रालय सचिव द्वारा की जाएगी। 

300 मिलियन डॉलर की स्कूली शिक्षा परियोजना

भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ के लिए 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की स्कूली शिक्षा परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी प्राप्त हो गई है। यह परियोजना विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित है। इसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसे विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किया गया है। 

ग्लोबल फिनडेक्स डाटाबेस 2021

हाल ही में विश्व बैंक द्वारा Global Findex Database 2021 : Financial Inclusion, digital Payments and Resilience in the age of COVID-19 जारी किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के बैंकरहित होने की अधिक संभावनाएं हैं। 

वैश्विक जैव विविधता सम्मेलन – 2022

इस बार जैव विविधता सम्मेलन 2020 का आयोजन जर्मनी के बॉन शहर में किया जाएगा। इसमें जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर आंकलन जारी करने की घोषणा की गई है। 

Startup School India –

गूगल द्वारा भारत में स्टार्टअप स्कूल इंडिया पहल की शुरुवात करने की घोषणा की गई है। इसके तहत गूगल निवेशकों, उद्यमियों व प्रोग्रामर्स को एक साथ एक मंच प्रदान करेगा। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?