डेली करेंट अफेयर्स 12 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी को युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस (YSRC) ने जीवन भर के लिए अपना अध्यक्ष चुन लिया है। यह फैसला पार्टी के संविधान में बदलाव के बाद हुई दो दिवसीय पूर्ण बैठक के बाद लिया गया। जगनमोहन रेड्डी 2019 में आंध्र प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री बने थे। तब से अब तक ये इस पद पर सेवारत हैं। ये आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र हैं।  

नोवाक जोकोविच बने विंबलडन 2022 के विजेता

सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोवच ने टेनिस की विंबलडन प्रतियोगिता 2022 का खिताब जीता। यह इनका 7वां विंबलडन खिताब है। यह इनका कुल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं महिला एकल का खिताब कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना ने जीता।

विश्व जनसंख्या दिवस –

हर साल 11 जुलाई को दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। वैश्विक जनसंख्या के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम ‘8 बिलियन की दुनिया : सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर – अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना’ ( A Universe of 8 Billion which expects a strong future for all guaranteeing freedom and decisions for All) रखी गई है। इस दिवस को मनाने की घोषणा 1989 ई. में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की तत्कालीन शासी परिषद द्वारा की गई थी। पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 1990 ई. को मनाया गया था। 

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस –

हर साल 10 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। इस साल 2022 में देश में 65वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जा रहा है। 

ब्रजेश कुमार उपाध्याय

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ब्रजेश कुमार उपाध्याय को गोवा शिपयार्ड का नया अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इस पद पर इनकी नियुक्त 5 साल के लिए की गई है। वर्तमान में ये इसमें निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। 

राजेंद्र प्रसाद –

सरकार द्वारा राजेंद्र प्रसाद को नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर इनकी नियुक्ति सतीश अग्निहोत्री पर भ्रष्टाचार के मामलों के चलते सरकार द्वारा बर्खास्त किये जाने के बाद की गई है। ये साल 2017 से ही परियोजना निदेशक के तौर पर कॉर्पोरेशन के साथ कार्य कर रहे हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?