डेली करेंट अफेयर्स 13 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नागपुर में बना सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर

नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो द्वारा नागपुर में 3.14 किलोमीटर लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया गया है। यह विश्व का सबसे लम्बा डबल डेकर फ्लाईओवर है। 

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने की डील कैंसिल की

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेस एक्स व टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील को कैंसिल कर दिया है। खरीद सौदे के कई उल्लंघनो के चलते मस्क ने यह सौदा स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि इसके लिए ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरु कर दी है। यह डील तोड़ने क एवज में मस्क को 1 बिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ सकता है।

अगले साल चीन को आबादी में पछाड़ देगा भारत

भारत की बढ़ती आबादी पहले से ही देश की गंभीर समस्या बनी हूई है। अब विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार अगले साल ही भारत द्वारा आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देने की संभावना व्यक्त की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर 2022 को विश्व की आबादी 8 अरब से अधिक होने की संभावना है। वहीं शोध के अनुसार विश्व की आबादी 2030 में 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब, और 2100 ई. में 10.4 अरब होने की संभावना जताई गई है। 

इंटरपोल बाल यौन शोषण डेटाबेस

भारत को इंटरपोल के बाल यौन शोषण डेटाबेस में शामिल किया गया है। भारत इसमें शामिल होने वाला 68वां देश बना है। 

खान व खनिजों पर छठा राष्ट्रीय सम्मेलन

खान मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में खान व खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन संबंधित मंत्री जी द्वारा किया गया। 

साउथ कोरिया में पल्लवी सिंह ने जीती सौंदर्य प्रतियोगिता

दक्षिण कोरिया के येओसु सिटी में भारत की पल्लवी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स डिवाइन प्रतियोगिता का ताज जीता। इस प्रतियोगिता में 110 देशों की युवतियों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ कर कानपुर की पल्लवी सिंह ने यह ताज जीता। इन्होंने साल 2020 में जयपुर, राजस्थान में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में दिल्ली में आयोजित एशिया स्तरीय प्रतियोगिता में इंडो एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता। 

इंटरनेशनल मलाला दिवस

नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तानी युवा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के जन्म दिवस को अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस के रूप मे चिह्नित किया गया है। महिला शिक्षा को प्रेरित करने वाली युवा कार्यकर्ता को सम्मानित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस तिथि को चिह्नित किया गया। ये साल 2008 से महिला शिक्षा की वकालत कर रही हैं। साल 2012 में तालबान ने इनपर हमला किया। 2012 में इन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं साल 2014 में इन्हें नोबल शाति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?