डेली करेंट अफेयर्स 15 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 15 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 15 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान भारत में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त नियुक्त किये गए हैं। ये वर्तमान में जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि व स्विजरलैंड में बांग्लादेश के राजदूत के तौर पर कार्यरत हैं। अब ये भारत में बांग्लादेश के नए उच्चायुक्त के रूप में मुहम्मद इमरान का स्थान लेंगे। ये बांग्लादेश सिविस सेवा के 11वें बैच के विदेश सेवा के अधिकारी हैं। 

भारत का पहला निजी रॉकेट इंजर कारखाना

स्पेस टेक स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने तमिलनाडु के चेन्नई में 3डी प्रिंटिंग रॉकेट इंजन बनाने के लिए भारत में पहला निजी रॉकेट इंजर कारखाना खोला है। इसका प्रयोग अपने इन हाउस रॉकेट के लिए इंजन बनाने के लिए किया जाएगा। इसका अनावरण टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन व इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ द्वारा किया गया। इसकी निर्माण क्षमता हर सप्ताह दो रॉकेट इंजन बनाने और हर माह एक प्रक्षेपण यान बनाने की है। 

डिजिवाणी कॉल सेंटर

डिजिवाणी कॉल सेंटर के लिए नैसकॉम ने गूगल के साथ एक समझौता किया है। महिला किसानों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद करने के लिए यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है। शुरुवात में इसे 6 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, व उत्तराखंड में चलाया जा रहा है। इसके तहत लगभग 20 हजार ग्रामीण महिला उध्यमियों को कवर किया जा रहा है। 

Connecting Through Culture

नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा कनेक्टिंग थ्रू कल्चर पुस्तक का विमोचन किया गया। यह एक निबंधों का संकलन है। 

गति शक्ति विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय रेल परिवहन संस्थान को अब गतिशक्ति विश्वविद्यालय के रूप में उपग्रेड किया जाएगा। इस तरह एक डीम्स विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इसका नाम बदलकर गतिशक्ति विश्वविद्यालय रखा जाएगा। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन के लिए विधेयक संसद में पेश किया है। 

बर्मिंघम विश्व खेल 2022

अलबामा, यूएस में चल रहले बर्मिंघम खेलों में भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कांस्य पदक जीता है। ये दोनों ही खिलाड़ी एशियाई खेलों के तीरंदाज हैं। इन दोनों ने पेरिस में हुई तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता। 

Earn with Learn

कोविड-19 के प्रकोप के बाद स्कूल से बाहर हो चुके लोगों की बापसी के लिए त्रिपुरा सरकार ने अर्न विद लर्न योजना की शुरुवात की है। यह योजना ‘विद्यालय चलो अभियान’ का हिस्सा है। कोविड महामारी के दौरान 9 हजार छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?