डेली करेंट अफेयर्स 14 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

प्रसार भारती का नया प्रतीक चिह्न जारी

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रसारक प्रसार भारती द्वारा अपने रजत जयंती वर्ष में 11 जुलाई 2022 को अपने नए प्रतीक चिह्न का शुभारंभ किया गया। इसे सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अपूर्व चंद्रा द्वारा जारी किया गया। 

पूर्व क्रिकेटर बैरी सिंक्लेयर का निधन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बैरी सिंक्लेयर का 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने साल 1963 से 1968 तक न्यूजीलैंड के लिए 21 टेस्ट मैच खेले और 1148 रन बनाए। इन्होंने तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की। 

नारायणन कुमार

जापान की सरकार ने सनमार ग्रुप के वाइस चेयरमैन नारायणन कुमार को ‘आर्डर ऑफ द् राइजिंग सन, गोल्ड एण्ड सिल्वर स्टार’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इन्हें जापान के महावाणिज्यिक दूत तागा मासायुकी द्वारा चेन्नई में सम्मानित किया गया। नारायणन इंडो-जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के प्रमुख हैं। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा

आर्थिक संकट के खिलाफ महीनों के प्रदर्शन के बाद श्रीलंका में हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रपति भवन पर धावा बोल दिया गया। इससे ठीक पहले ही श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के 17वें परिसर का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। इसमें 20 प्रतिशत सीटें हरियाणा के लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी। इस परिसर की आधारशिला 29 दिसंबर 2016 को तात्कालिक केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा रखी गई थी।  

देवघर हवाई अड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर में 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। 

कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा

लेह हवाई अड्डा देश का पहला कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा होगा। इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा कार्बन न्यूट्रल बनाया जा रहा है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?