डेली करेंट अफेयर्स 16 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 16 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 16 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सौरव गांगुली ब्रिटिश संसद से सम्मानित –

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया है। ये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 39वें व वर्तमान अध्यक्ष हैं। गांगुली को 20 मई 2013 को पश्चिम बंगाल सरकार के बंग भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें साल 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

उत्तराखंड पुलिस एप और ई – FIR सेवा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस एप और ई-FIR सेवा का शुभारंभ किया। इसमें राज्य पुलिस की पांच ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। 

स्वराज

नई टेलिविजन ‘श्रंखला स्वराज : भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ के ट्रेलर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ने शुरु किया। इस सीरीज का प्रसारण दूरदर्शन पर 14 अगस्त 2022 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके 75 एपिसोड के तहत स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम योद्धाओं के योगदान पर प्रकाश डाला गया है। इसका प्रसारण आकाशवाणी द्वारा भी किया जाएगा। 

ई-नाम प्लेटफार्म

केंद्रीय कृषि व कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बेग्लुरु, कर्नाटक में राज्य कृषि व बागवानी मंत्रियों के सम्मेलन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत प्लेटफार्म ऑफ प्लेटफार्म्स का अनावरण किया।

भारत का पहला मंकीपॉक्स मामला केरल में

भारत के पहले मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि केरल में की गई है। संयुक्त अरब अमीरात से बापस आए एक व्यक्ति में बीमारी के लक्षण विकसित होने के बाद भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि हुई है। इसके नमूने पुणे के नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे गए। पहली बार ये 1958 ई. में बंदरों में पाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस है। यह जानवरों से मनुष्यों में प्रसारित होने वाला वायरस है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?