डेली करेंट अफेयर्स 17 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 17 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 17 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जाह्नवी डोंगेती

19 वर्षीय जाह्नवी डोंगेती सबसे कम उम्र की एनालाग एस्ट्रोनॉट बनी हैं। दक्षिण पोलैंड के क्राको में इनालाग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र से इन्होंने दो सप्ताह के एनालॉग अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम को पूरा किया है। ऐसा करने वाली यह सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी हैं। 

मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड

पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह और भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा को सामाजिक न्याय 2021 हेतु मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दीया मिर्जा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत हैं। इन्हें यह सम्मान मुम्बई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी द्वारा प्रदान किया गया। 

विश्व युवा कौशल दिवस – 2022

हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है। इस साल विश्व युवा कौशल दिवस की थीम ‘भविष्य के लिए युवा कौशल में बदलाव’ रखी गई। इस दिवस को मनाने की घोषणा साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। इस बार 15 जुलाई को ही स्किल इंडिया मिशन की 7वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। 

तरंगा हिल-अंबाजी-अबू रोड नई रेल लाइन

रेल मंत्रालय द्वारा बनाई जाने वाली तरंगा हिल-अंबाजी-अबू रोड नई रेल लाइन को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की मंजूरी मिल गई है। इसकी अनुमानित लागत 2798.16 करोड़ रुपये है। इसकी कुल लम्बाई 116.65 किलोमीटर है। 

लिथियम आयरन सेल

बेंग्लुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में निर्मित पहले स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम आयरन सेल का अनावरण किया है। दोपहिया निर्माता कंपनी अपनी चेन्नई स्थित गिगाफैक्ट्री से NMC 2170 का बड़े पैमाने पर उत्पादन करेगी। ओला इलेक्ट्रिक द्वारा अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन अगस्त 2021 में लांच किया गया था। 

ई-वेस्ट इको पार्क

भारत के पहले ई-वेस्ट इको पार्क की स्थापना नई दिल्ली में की जाएगी। इसके लिए दिल्ली के पड़ोस में होलांबी कलां में 21 एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। 

द् मैकमोहन लाइन पुस्तक

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ‘द् मैकमोहन लाइन : ए सेंचुरी ऑफ डिस्कार्ड’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जे. जे. सिंह इस पुस्तक के लेखक हैं। इस पुस्तक के माध्यम से जनरल जे. जे. सिंह ने भारत सीमा विवाद पर अपने अनुभवों को साझा किया है। इस मौके पर मैकमोहन रेखा से संबंधित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। यह जनरल जे. जे. सिंह द्वारा लिखित दूसरी पुस्तक है। 

सामाजिक कार्यकर्ता अवध कौशल का निधन

पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अवध कौशल का 87 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने रुरल लिटिगेशन एण्ड एंटाइटेलमेंट सेंटर, देहरादून की स्थापना की थी। ये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के करीबी रह चुके हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?