डेली करेंट अफेयर्स 18 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 18 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 18 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

शुभंकर ‘जागृति’ –

उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामलों के विभाग ने ‘जागृति’ नामक एक शुभंकर लांच किया है। इसे एक सशक्त उपभोक्ता के रूप में पेश किया जाएगा जो जागरूकता फैलाएगी और उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुलझाएगी। इसे राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन टोलफ्री नंबर 1915, बाट व माप अधिनियम 2019 के उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधान, हॉलमार्क, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के निर्णय और शिकायत निवारण के संबंध में नियोजित किया जाएगा। 

जनगणना डेटा वर्कस्टेशन

एक नए जनगणना डेटा वर्कस्टेशन का उद्घाटन आईआईटी दिल्ली द्वारा मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की अर्थशास्त्री प्रयोगशाला में किया गया। भारत के रजिस्ट्रार जनरल व जनगणना आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। आयुक्त के अनुसार इस जनगणना कार्य केंद्र का उद्देश्य शिक्षाविदों व शोधकर्ताओं के लिए जनगणना माइक्रोडेटा तक पहुँच आसान बनाना है। 

One Card

104 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ वनकार्ड भारत का 104वां यनिकार्न बन गया है। वनकार्ड एक मोबाइल-फर्स्ट क्रेडिट कार्ड कंपनी है। भारत साल 2022 में अब तक 20 से ज्यादा वित्तीय यूनिकार्न बना चुका है। वनकार्ड का स्वामित्व पुणे, महाराष्ट्र की FPL टेक्नालॉजीस के पास है। 

मरम्मत का अधिकार

उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा मरम्मत के अधिकार के लिए एक समग्र ढांचा प्रदान करने के प्रयोस में अतिरिक्त सचिव निधि खत्री के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जीएस वाजपेयी, अनुपम मिश्रा, अशोक पाटिल, न्यायमूर्ति परमजीत सिंह धालीवाल इत्यादि इस समिति में शामिल होंगे। 

राष्ट्रमण्डल खेलों के लिए भारतीय दल की घोषणा

यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की है। इसमें 215 एथलीट, 107 अधिकारी व सहायक कर्मचारी सम्मलित हैं। बर्मिंघम खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक ब्रिटेन में होगा। भारतीय दल में नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, मीराबाई चानू व बजरंग पूनिया जेसे नाम शामिल हैं। 

स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट दूनागिरी को कोलकाता में हुगली नदी में लांच किया। इसे रीच शिपबिल्डर्स लिमेटेड द्वारा निर्मित किया गया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?