डेली करेंट अफेयर्स 10 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मिताली राज ने की संन्यास की घोषणा –

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। इससे पहले ही ये सितंबर 2019 में अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वनडे और टेस्ट इंटरनेशनल से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 

18 जुलाई को होंगे राष्ट्रपति चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग ने भारत में राष्ट्रपति चुनाव के लिए घोषणा जारी कर दी है। इसके लिए 18 जुलाई को चुनाव होगा और 21 जुलाई 2022 को परिणाम घोषित किये जाएंगे। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचकगणों में 776 सांसद और 4033 विधायकों के साथ कुल 4809 मतदाता शामिल होंगे। 

जम्मू-कश्मीर के लिए नया चुनावी नक्शा जारी

तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग ने भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए चुनावी नक्शे को पुनः तैयार किया है। परिसीमन आय़ोग ने अपने दो साल के कार्यकाल के पूर्ण होने से मात्र एक दिन पूर्व अपने अंतिम निर्णय में जम्मू के लिए 43 विधानसभा सीट और कश्मीर संभाग हेतु 47 विधानसभा सीटों का आवंटन किया है। पहले जम्मू में 37 विधानसभा सीटें थीं। वहीं पुनर्गठन से पूर्व कश्मीर में 46 सीटें थीं। सीटों के नवीन वंटवारे में रंजना देसाई के नेतृत्व में पैनल ने अपने अंतिम फैसले में यह मंजूरी प्रदान की है। अब नए केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें होंगी। केंद्रशासित प्रदेश में 5 संसदीय क्षेत्र हैं, जिनमें प्रत्येक में 18-18 विधानसभा सीटें हैं। 

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन (20 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साथ ही ये इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फॉलो किये जाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी हैं। पुर्तगाली फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में 451 मिलियन फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं बार्सिलोना के दिग्गज लियोनेल मेसी 334 मिलयन फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। 

तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन – 

चीन ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए एक क्रूड मिशन लांच किया है। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने इस 6 माह के अंतरिक्ष मिशन पर तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेने जाने की घोषणा की है। यह दल अंतरिक्ष स्टेशन पर कार्य को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है। शेनझोउ – 14 चालक दल 6 माह तक इस अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेगा। 

कोस्टा रिका के राष्ट्रपति बने रोड्रिगो चाव्स

रोड्रिगो चाव्स ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर पद की शपथ ग्रहण कर ली है। इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण का वादा करने हुए शपथ ग्रहण की। पूर्व राष्ट्रपति जोस मारिया फिगुएरेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे। 

क्रिप्टो रुपया इंडेक्स कॉइनस्विच

कॉइनस्विच ने भारतीय रुपये में देश का पहला क्रिप्टो इंडेक्स CRE8 लांच किया है। क्रिप्टो एक्सचेंज के अनुसार क्रिप्टो क्षेत्र के प्रदर्शन को मापने हेतु यह भारतीय रुपया आधारित पहला बेंचमार्क इंडेक्स है। 

105 घंटे में 75 किलोमीटर के मोटरवे का निर्माण

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 105 घंटे में 75 किलोमीटर के मोटरवे के निर्माण का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार एनएचएआई ने 105 घंटे 33 मिनट में 75 किलोमीटर रोड बना डाला। इसका निर्माण बटुमिनस कंक्रीट का प्रयोग कर किया गया है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?