डेली करेंट अफेयर्स 9 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

FIH हॉकी 5s खिताब

भारत ने 6-4 से पोलैण्ड को हराकर अपना पहला FIH हॉकी 5s फाइनल का खिताब जीता। इसका आयोजन स्विजरलैंड के लुसाने में हुआ। 

एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट

मारुति सुजुकी ने हरियाणा के मानेसर में 20 मेगावाट का सोलर कारपोर्ट स्थापित किया है। यह एशिया का सबसे बड़ा 20 मेगावाट का सोलर प्लांट है। 

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत सबसे अंतिम

यह येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा जारी एक विश्लेषण है। इसमें दुनिया के 180 देशों में भारत का स्थान सबसे बाद में है। भारत 18.9 के समग्र स्कोर के साथ इसमें अंतिम पायदान पर है। जबकि डेनमार्क इस सूचकांक में शीर्ष स्थान पर है। पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और जैव विविधता जैसे 40 प्रदर्शन कारकों को शामिल किया गया है। 

खान क्वेस्ट 2022

यह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है। भारतीय सेना ने खान क्वेस्ट 2022 में हिस्सा लिया। मंगोलिया में आयोजित इस अभ्यास में भारत के अतिरिक्त अन्य 16 देशों ने भाग लिया। इस अभ्यास का उद्घाटन मेजबान मंगोलिया के उपराष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख द्वारा किया गया। 

अग्नि-4 मिसाइल

भारत ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता करीब 4 हजार किलोमीटर है। 

अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान के अध्यक्ष बने सतीष पाई

अंतर्राष्ट्रीय एल्युमीनियम संस्थान ने सतीष पाई को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर ये बेन कहर्स का स्थान लेंगे। यह ‘इंटरनेशनल एल्युमीनियम इंस्टीट्यूट’ वैश्विक प्राथमिक एल्युमीनियम उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र संस्था है। ये दुनिया के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादकों में से एक हिंडाल्को इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक (MD) हैं।

नालया थिरन कार्यक्रम

तमिलनाडु सरकार ने इससे पहले नान मधुवलन (मैं पहला हूँ) लांच किया था। इसके बाद अब राज्य सरकार द्वारा नालया थिरन कार्यक्रम शुरु किया गया है। सरकार द्वारा यह कार्यक्रम उद्योग को कुशल छात्र प्राप्त करने में मदद हेतु शुरु किया गया है।

14400 ऐप –

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से यह ऐप लांच किया है। इस ऐप को एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप के साथ यह टोलफ्री नंबर 14400 जारी किया है जिसके माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?