डेली करेंट अफेयर्स 8 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 8 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 8 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व महासागर दिवस

हर साल 8 जून को World Oceans Day मनाया जाता है। इस साल 2022 में विश्व महासागर दिवस की थीम ‘पुनरोद्धार : महासागर के लिए सामूहिक कार्यवाही’ रखी गई है। इस दिवस की अवधारण पहली बार साल 1992 के रियो डी जेनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान सामने आयी। इस दिवस को नामित करने के लिए 5 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस – 

7 जून को मनाए गए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ रखी गई। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा 5 खाद्य सुरक्षा श्रेणियों में राज्य के प्रदर्शन की एक रिपोर्ट तैयार की गई थी। 

सीतल षष्ठी पर्व

यह हिन्दू धर्म से संबंधित एक त्योहार है जो ओडिशा में मनाया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में भगवान शिव और पार्वती के विवाह पर प्रकाश डाला जाता है। यह ज्येष्ठ माह के छठे दिन शुक्ल पक्ष के दौरान मनाया जाता है। इसे भव्य कार्निवल के रूप में बनाया जाता है। 

विश्व बैंक ने भारत की GDP का अनुमान घटाया

World Bank ने अपनी नवीनतम जारी ग्लोबल इकॉनोमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में चालू वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान 8.7 से घटाकर 7.5 प्रतिशत किया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2024 में भारत की विकास दर धीमी होकर 7.1 प्रतिशत होने की बात कही गई है। 

बीच विजिल एप

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने Beach Vigil App को लांच किया है। यह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र और पर्यटन क्षेत्र के बीच एक सहयोग है। इससे समुद्र तट के समग्र प्रबंधन में पर्यटकों और समुद्र तट पर्यटन में कार्यरत संस्थानों को लाभ प्राप्त होगा। 

SBI के एमडी बने आलोक चौधरी

आलोक कुमार चौधरी ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। 31 मई 2022 को अश्विनी भाटिया की सेवानिवृत्ति के बाद इनके स्थान पर इनकी नियुक्ति की गई है। आलोक चौधरी पहले एसबीआई में उप प्रबंध निदेशक (वित्त) थे। सामान्यतः ये 30 जून 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। एसबीआई की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। 

सिक्कों की नई ऋंखला जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव डिजाइन के सिक्कों की नई श्रंखला को जारी किया है। सिक्कों की यह श्रंखला दृष्टिहीनों के अनुकूल है। इसमें 1,2,5,10, और 20 रुपये के सिक्के शामिल हैं। ये किसी प्रकार के स्मारक सिक्के नहीं है, ये आम प्रचलन का हिस्सा होंगे। HDFC और AXIS बैंक इन सिक्कों का वितरण विशेष चुनिंदा शाखाओं के माध्यम से करेंगे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?