डेली करेंट अफेयर्स 11 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

44वां शतरंज ओलंपियाड

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए लोगो और शुभंकर का अनावरण किया है। इसका आयोजन अगले माह 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच मामल्लापुरम में होने वाला है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 180 से अधिक देशों से 2000 खिलाड़ी हिस्सा हिस्सा लेंगे।

पीजीआई चंडीगढ़

World Health Organization ने चंडीगढ़ के Post Graduate Institute of Medical Education and Research में सामुदायिक चिकित्सा विभाग और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल को क्षेत्रीय विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

बिम्सटेक की 25वीं वर्षगांठ

Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC) के सचिवालय द्वारा बिम्सटेक दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय संगठन की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। 6 जून 1996 को बैंकॉक में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। 2014 में ढाका में सचिवालय की स्थापना की गई। 30 मार्च 2022 को कोलंबो में 5वें शिखर सम्मेलन के दौरान बिम्सटेक चार्टर पर हस्ताक्षर किये गए। इस वर्षगांठ समारोह के दौरान इस वर्षों में बिम्सटेक के विकास पर प्रकाश डाला गया।

हिमाचल प्रदेश ने दी ड्रोन नीति को मंजूरी

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति 2022 को मंजूरी प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति को मंजूरी प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। वह पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के लिए ड्रोन व इसी तरह की अन्य तकनीकों के उपयोग को सक्षम करना चाहता है। 

खरीफ फसलों की MSP जारी

केंद्र सरकार ने साल 2022-23 के लिए खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किया है। सामान्य ग्रेड धान की MSP पिछले वर्ष 1940 से बढ़ाकर इस बार 2040 कर दी गई है। ‘ए’ क्वालिटी वाले धान की MSP 1960 से बढ़ाकर 2060 कर दी है। 

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

संघ की सर्वोच्च परिषद ने अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का नया राष्ट्रपति चुना है। इन्होंने इस पद पर शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का स्थान लिया, जिनकी 73 वर्ष की अवस्था में मृत्यु हो गई। 

मयंक कुमार अग्रवाल

दूरदर्शन के डीजी मयंक कुमार अग्रवाल को प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

The Rock

यह दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा है जो नीलामी में 18.8 बिलियन डॉलर में बिका है। हालांकि टैक्स के बाद इसकी कीमत और बढ़ेगी। 228.31 कैरेट का यह हीरा स्विजरलैंड के जेनेवा में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस द्वारा बेचा गया है। इसकी बोली 14 मिलियन स्विस फ्रैंक से शुरु हुई। इस हीरे की खोज 2000 ई. में दक्षिण अफ्रीका की एक खदान से की गई थी। 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद मे रूस के स्थान पर चेक गणराज्य

यूक्रेन से युद्ध के दौरान मानवाधिकारों के भारी उल्लंघन के आरोपों के बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस के निलंबन के बाद परिषद ने सर्वसम्मति से चेक गणराज्य को रूस का स्थान दिया है। एक सीट के लिए चेक गणराज्य एकमात्र दावेदार था। इस परिषद में कुल 47 सदस्य हैं। महासभा के 193 सदस्य देशों में से 180 ने मतदान किया जिनमें 157 ने चेक गणराज्य के पक्ष में वोट दिया। 

स्वतंत्र यूक्रेन के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक का निधन

स्वतंत्र यूक्रेन के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक का 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। ये एक कम्युनिस्ट नेता थे। 

बैखो उत्सव – 

बैखो उत्सव पूर्वोत्तर भारत का द्वार कहे जाने वाले असम राज्य में मनाया जाता है। यह भारत की राभा जनजातियों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। राभा जनजाति तिब्बती-बर्मन समुदाय है। ये राज्य की मैदानी जनजातियों में से एक हैं।  

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?