डेली करेंट अफेयर्स 12 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

चांद का सबसे विस्तृत नक्शा

चीन ने चांद का दुनिया का सबसे बड़ा भूवैज्ञानिक नक्शा जारी किया है। यह अमेरिका द्वारा 2020 में जारी चांद के नक्शे से कहीं अधिक बारीकी से विवरण देता है। यह चांद के वैज्ञानकि अनुसंधान, अन्वेषण एवं लैंडिंग साइट चयन में एक बड़ा योगदान देगा। इस मैप का पैमाना 1 : 2500000 का है। इस नक्शे में 12,341 प्रभाव क्रेटर, 81 प्रभाव बेसिन, 17 रॉक प्रकार, और 14 प्रकार की संरचनाएं शामिल हैं। चंद्रमा के सबसे विस्तृत मैप को साइंस बुलेटिन द्वारा 30 मई 2022 को जारी किया गया। 

Anocovax

एनोकोवैक्स जानवरों के लिए भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन है। इसे हरियाणा स्थित आईसीएआर – नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइन द्वारा विकसित किया गया है। 

पांच देशों को UNSC की सदस्यता

इक्वाडोर, स्विजरलैंड, जापान, मोजाम्बिक और माल्टा को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता दी गई है। इन्हें 2023-24 के लिए UNSC में एक साल के लिए अस्थाई सदस्य बनाया गया है। ये देश UNSC में 1 जनवरी 2023 से भारत, नार्वे, आयरलैंड, मैक्सिको और केन्या का स्थान लेंगे। अस्थाई सदस्य के रूप में भारत का कार्यकाल दिसंबर 2022 में समाप्त हो जाएगा। 

डीएसडीपी उत्कृष्टता पुरस्कार

डीएसडीपी उत्कृष्टता पुरस्कारों के दूसरे संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसमें क्षेत्र के 30 जिलों को कौशल विकास में अपनी अनूठी सर्वोत्तम प्रथाओं हेतु मान्याता प्रदान की गई। राजकोट (गुजरात), कछार (असम), सतारा (महाराष्ट्र) इसमें तीन शीर्ष जिले रहे।

YSR यंत्र सेवा

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने YSR यंत्र सेवा की शुरुवात की है। राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने इसकी शुरुवात की। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में चुट्टुगुंटा केंद्र में ट्रैक्टरों व कंबाइन हार्वेस्टर के वितरण को हरी झंडी दी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?