डेली करेंट अफेयर्स 13 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सुरक्षा मित्र परियोजना –

केरल राज्य परिवहन मंत्रालय द्वारा सुरक्षा मित्र परियोजना की शुरुवात की गई है। यह एक वाहन निगरानी प्रणाली है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यह सिस्टम मालिकों तक इमरजेंसी मैसेज भेज देगा। इसे सड़क यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में शुरु किया गया है। 

SMBSaathi उत्सव

सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप ने छोटे व्यापारियों का समर्थन करने के उद्देश्य से इस उत्सव को लांच किया है। इसकी शुरुवात जयपुर, राजस्थान में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है। यहाँ पर 500 से अधिक छोटे व्यवसायियों को अपना ऑनलाइन व्यवसाय चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ दुनिया की दूसरी सबसे अधिक वर्षों तक शासन करने वाली शासक/शासिका बन गई हैं। इस मामले में फ्रांस का लुई 14वां अब भी शीर्ष पर है। एलिजाबेथ ने दूसरे नंबर पर आने के लिए थाईलैंड के शासक भूमिबोल अदुल्यादेज को पछाड़कर यह स्थान पाया है। जिन्होंने 1927 से 2016 तक 70 वर्ष और 126 दिन शासन किया था। वहीं फ्रांस के शासक लुई 14वें का कार्यकाल 1643 ई. से 1715 ई. तक 72 वर्ष और 110 दिन का रहा। 96 वर्षीय एलिजाबेथ 70 वर्षों से ब्रिटिश की शासिका हैं। इन्हें साल 1953 में महारानी का ताज पहनाया गया था। 

नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन टूर्नामेंट

16 वर्षीय भारतीय ग्रैंड मास्टर आर. प्रानंद ने नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। 

आर. सुब्रमण्यकुमार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आर. सुब्रमण्यकुमार को आरबीएल बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें इस पद पर तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। ये सरकारी इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। 

टेनसेंट ने खरीदी फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी

चीनी प्रौद्योगिकी समूह टेनसेंट ने ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 2060 करोड़ रुपयों की हिस्सेदारी खरीद ली है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?