डेली करेंट अफेयर्स 14 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

शांगरी-ला डायलॉग

शांगरी-ला डायलॉग का आयोजन सिंगापुर में किया जा रहा है। इसे औपचारिक रूप से एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन के नाम से जाना जाता है। यह एशिया के महत्वपूर्ण रक्षा शिखर सम्मेलनों में से एक है। इसे इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में मंत्रियों द्वारा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर बहस की जाती है। इसे ब्रिटिश थिंक टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा साल 2002 में शुरु किया गया था। 

राष्ट्रीय सीमा शुल्क और GST संग्रहालय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और GST संग्रहालय का उद्घाटन किया। इसे 6 से 12 जून के बीच मनाए गए वित्त मंत्रालय के आजादी के अमृत महोत्सव प्रतिष्ठित सप्ताह के हिस्से के रूप में शुरु किया गया। इसे एक दो मंजिला ‘ब्लू बिल्डिंग’ में शुरु किया गया। जिसे पुर्तगाली शासन के दौरान ‘अल्फांडेगा’ के नाम से जाना जाता था।

रतन टाटा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को माहित्य की मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। इन्हें एचएसएनसी यूनिवर्सिटी के पहले विशेष दीक्षांत समारोह के दौरान यह उपाधि प्रदान की गई। 

WTO का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्विजरलैंड के जेनेवा में किया जा रहा है। वर्तमान में WTO की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इलेवा हैं। इस समारोह का आयोजन 12 से 15 जून तक किया जाना है। इसमें संगठन के 164 सदस्यों के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन दो साल में एक बार किया जाता है। मूल रूप से इस सम्मेलन का आयोजन 2020 में कजाकिस्तान में होने वाला था। लेकिन कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। 

राहुल श्रीवास्तव बने भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर

तेलंगाना के रहने वाले 19 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव भारत के 74वें ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। इन्होंने इटली के 9वें कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 

राजदूत रबाब फातिमा

राजदूत रबाब फातिमा संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि हैं। इन्हें संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा की गई। इस पद पर ये जमैका के कर्टेने रैट्रे का स्थान लेंगी। ये इस पद पर नियुक्त होने वाली बांग्लादेश की पहली महिला राजनयिक हैं। 

केरल में कैंसर अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोच्चि में एक कैंसर निदान व अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। यह व्यापक कैंसर निदान सेवाओं के लिए देश की पहली ऑन्कोलॉजी प्रयोगशाला होगी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?