डेली करेंट अफेयर्स 15 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

OmniCard –

भुगतान समाधान प्रदाता ओमनीकार्ड अब भारत भर में किसी भी एटीएम से नकद निकासी शुरु करने वाला पहला पीपीआई बन गया है। इसके लिए यह आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त करने वाला देश का पहला पीपीआई बन गया है। अब ग्राहक ओमनीकार्ड का प्रयोग कर देश के किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। यह मोबाइल एप के साथ एक रूपे संचालित प्रीपेड कार्ड है। 

देश का पहला केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल –

कर्नाटक के बेंग्लुरु में देश के पहले केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल की शुरुवात की गई है। अल्ट्रा लग्जरी सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल 314 करोड़ रुपये का प्रोजक्ट है। 

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त गश्ती अभ्यास –

भारत और इंडोनेशिया की नौसेना ने अंडमान सागर में भारत-इंडोनेशिया संयुक्त गश्ती अभ्यास के 38वें संस्करण का आयोजन किया। इसका आयोजन 13 से 24 जून के बीच अंडमान सागर और मलक्का स्ट्रेट में किया जा रहा है। 

लंबी दूरी की दौड़ के दिग्गज हरिचंद का निधन –

हरिचंद दो बार ओलंपिक और दो बार एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिला चुके हैं। इनका 69 वर्ष की अवस्था में जालंधर में निधन हो गया। इन्होंने 1975 के सियोल एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर रेस में खिताब जीता। इन्होंने 1978 ई. के बैंकाक एशियाड में 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर दौड़ में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इन्होंने 1976 ई. के मांट्रियल ओलंपिक में 10 हजार मीटर की रेस में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा। 

एशिया के सबसे लंबे दांत वाले हाथी की मौत –

एशिया के सबसे लंबे दांतों वाले हाथी भोगेश्वर (मिस्टर काबिनी) की 60 वर्ष की आयु में प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। यह बांदीपुरा टाइगर रिजर्व, कर्नाटक के गुंद्रे रेंज में मृत पाया गया। इसके दांतों की लम्बाई 2.54 मीटर और 2.34 मीटर है।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे चीते –

केंद्र सरकार ने नामीबिया और द. अफ्रीका से चीतों को भारत लाने के लिए हुए सौदे को अंतिम रूप दिया है। इस साल 2022 के अंत तक दक्षिण अफ्रीका से 12 और नामीबिया से 8 चीते लाए जाएंगे। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान पालपुर के जंगलों में छोड़ा जाएगा। 

विश्व रक्तदाता दिवस –

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया जाता है। इस बार इस दिवस का मेजबान देश मैक्सिको है। इस वर्ष का वैश्विक कार्यक्रम मैक्सिकी सिटी में आयोजित किया जाएगा। विश्व रक्तदाता दिवस 2022 की थीम ‘रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं’ रखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिवस को कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती 14 जून के अवसर पर मनाने की घोषणा 2004 ई. में की गई थी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?