डेली करेंट अफेयर्स 16 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 16 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 16 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज शिला मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे के निकट देहु गाँव में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज शिला मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर 17वीं सदी के एक महान संत तुकाराम को समर्पित है, जो वारकरी सम्प्रदाय से संबंधित संत व कवि थे। इस मंदिर में संत तुकाराम की प्रतिमा भी उपस्थित है। 

रूस बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

रूस ईरान के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। अब तक सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश था। मई 2022 में भारत ने रूस से 25 मिलियन बैरल तेल खरीदा। अमेरिका व चीन के बाद भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है। 

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल

केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल शुरु किया गया है। यह विभिन्न मंत्रालयों, एजेंसियों व विभागों द्वारा विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन को आमंत्रित करता है। 

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

भारत के मशहूर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। उन्होंने यह रिकार्ड फिनलैंड के पावो नूरमी खेलों के दौरान बनाया और रजत पदक जीता है। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

इंटरनेट एक्सप्लोरर होगा रिटायर

माइक्रोसॉफ्ट का इंटरनेट एक्सप्लोरर अपनी शुरुवात के 27 वर्षों बाद सेवानिवृत्त होने जा रहा है। इसकी घोषणा कंपनी द्वारा की गई है। इसे कंपनी ने 15 जून से पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। इंटरनेट एक्सप्लोरर के पहले संस्करण को कंपनी द्वारा 1995 ई. में लांच किया गया था। इसे समाप्त करने की घोषणा कंपनी द्वारा एक साल पहले ही कर दी गई थी। 

IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप

मैक्सिको के लियोन में आयोजित IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के वेटलिफ्टर सनापति गुरुनायडू ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन

अमारा राजा पावर सिस्टम द्वारा केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC) के लिए देश के पहले हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। NTPC एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिसे 1956 ई. के कंपनी अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। इसका स्वामित्व भारत सरकार के अधीन विद्युत मंत्रालय के पास है। 

अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना

यह भारत सरकार की रक्षा सैनिको को चार साल के लिए भर्ती करने की योजना है। इस योजना के तहत कम अवधि के कार्यकाल के लिए अधिक सैनिक शामिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सशस्त्र बलों के लिए एक अल्पकालिक सेवा युवा भर्ती योजना है। इसके तहत 17.4 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 45000 युवाओं को भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया अगले 90 दिनों में शुरु होगी। इसके पहले बैच के जुलाई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?