डेली करेंट अफेयर्स 17 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 17 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 17 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

भारत की पहली निजी रेल सेवा

‘भारत गौरव योजना’ के तहत भारत की पहली निजी रेल सेवा को हरी झंडी दे दी गई है। इसे एक निजी ऑपरेटर के द्वारा कोयंबटूर और शिरडी के बीच संचालित किया गया। इसे कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई है। यह रेल मार्ग में कई ऐतिहासिक स्थलों को कवर करके देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी देगी। भारतीय रेलवे ने भारत गौरव रेल का संचालन नवंबर 2021 में शुरु किया था। आपात स्थिति के लिए बोर्ड पर एक डॉक्टर नियुक्त होगा। 

जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गलरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुम्बई के राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी उपस्थित रहे। यहाँ पर स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गजों को समर्पित एक भूमिगत क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन किया गया। 

RBI के केंद्रीय बोर्ड में नियुक्तियां

केंद्र सरकार ने आनंद महिंद्रा (उद्योगपति), वेणु श्रीनिवासन, रवींद्र ढोलकिया, और पंकज आर. पटेल को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में गैर अधिकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इनका नामांकन चार साल के लिए किया है। आनंद महिंद्रा महिंद्रा समूह के अध्यक्ष हैं। वेणु श्रीनिवासन एक इंजीनियर हैं।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्याज दरें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 1994 ई. के बाद पहली बार ब्याज दरों को बढ़ाया है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में तीन-चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की है। 

ग्रीन लोन टैग

अडानी ट्रांसमिशन के 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को ग्रीन लोन का टैग मिला है। इसे Sustainalytics द्वारा ग्रीन लोन का टैग दिया गया है। 

मार्च 2023 तक भारत में 5जी सेवाएं –

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिरायु प्रौद्योगिकी 2022 कार्यक्रम में यह घोषणा की कि मार्च 2023 तक देश में पूर्ण रूप से 5जी सेवाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री जी ने बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई 2022 के अंत तक समाप्त हो जाएगी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?