डेली करेंट अफेयर्स 18 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 18 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 18 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी – 2

भारत ने ओडिशा के चांदीपुरा स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया। यह उच्च स्तरीय सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। यह स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज 350 किलोमीटर है। यह 1 टन पेलोड ले जाने में सक्षम है। यह लिक्विड प्रोपल्शन ट्विन इंजन द्वारा संचालित है। 

प्रोफेसर गोपीचंद नारंग का निधन

भारत के प्रसिद्ध उर्दू आलोचक, विद्वान, भाषाविद् व साहित्यकार प्रो. गोपीचंद नारंग का 91 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रह चुके थे। ये दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर थे। इन्हें 1995 ई. में साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2004 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

उन्मेष अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव – 

यह एक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव है। हिमाचल प्रदेश में इस उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया। 

राधा आयंगर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक राधा आयंगर को अमेरिकी राज्य पेंटागन के शीर्ष पद के लिए नामित किया है। राधा अभी उप रक्षा सचिव की चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ के रूप में कार्यरत हैं। ये अब डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एण्ड सस्टेनमेंट के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित की गई हैं। 

अब फ्रांस में भी चलेंगे यूपीआई और रूपे कार्ड

भारत अब फ्रांस में भी यूपीआई और रूपे कार्ड की सेवाएं देने जा रहा है। इसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने फ्रांस के लायरा नेटवर्क के साथ समझौता किया है। इससे पहले सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल व भूटान भारत की यूपीआई प्रणाली को अपना चुके हैं।

बीएस पाटिल बने कर्नाटक के लोकायुक्त

भीमनगौड़ा संगनगौड़ा पाटिल ने कर्नाटक के लोकायुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की है। ये कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं। इन्हें इस पद की शपथ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा दिलाई गई। इस शपथ समारोह के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल बसवराज बोम्मई, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और राज्य सरकार ने मंत्री व विधायक भी उपस्थित रहे। 

औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022 – 2070 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी के लिए रोड मैप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिजली की कमी को दूर करने के लिए वैकल्पिक ईंधनों का विकास अनिवार्य है। 

रंजना प्रकाश देसाई होंगी PCI अध्यक्ष

सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर पर परिसीमन आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने पिछले साल नवंबर में ही PCI के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया। तभी से यह पद खाली है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?