मुलायम सिंह यादव

डेली करेंट अफेयर्स 10 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का निधन, शिवसेना के पार्टी चिह्न ‘धनुष तीर’ पर रोक, भारत का पहला सोलर विलेज मोढेरा, गुजरात…

मुलायम सिंह यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की अवस्था में निधन हो गय। सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर इन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इन्हें 2 अक्टूबर को पहले मेदांता में भर्ती किया गया था। ये उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक, 7 बार सांसद, 3 बार मुख्यमंत्री, और 2 बार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। इनकी मृत्यु पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई। इनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 ई. को इटावा जिले के सैफई गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव और माता का नाम मुर्ति देवी था। प्रारंभ में ये एक पहलवान और शिक्षक थे। इनके पास राजनीति शास्त्र में तीन डिग्रियां थीं। अपने राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह से प्रभावित होकर ये राजनीति में आए और जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा…Read More

शिवसेना के पार्टी चिह्न पर रोक

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना के चिह्न ‘धनुष और तीर’ पर रोक लगा दी है। इसके बाद पार्टी प्रमुख ने नेताओं के साथ इस संबंध में चर्चा के लिए बैठक की। शिवसेना को अपना यह चुनाव चिह्न 1989 ई. में मिला था।

मोढेरा गाँव, गुजरात –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाड़ा जिले मे स्थित मोढेरा गाँव को 24 घंटे सोलर एनर्जी से आपूर्ति वाला भारत का पहला गाँव घोषित किया। यहाँ पर सप्ताह के सातो दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा की आपूर्ति की व्यवस्था है। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – मोढेरा को सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता था और अब सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए जाना जाएगा। इस गाँव में जमीन के साथ-साथ घरों व सरकारी इमारतों की छतों पर भी सोलर पैनल लगाए गए हैं। इस गाँव के घरों में 1000 से अधिक सोलर पैनल लगाए गए हैं। मोढेरा के सूर्य मंदिर को चालुक्य नरेश भीम प्रथम द्वारा 1026-27 ई. में बनवाया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?