डेली करेंट अफेयर्स 11 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

म्यामांर से 10 लाख लोग विस्थापित, ‘बेटियाँ बनें कुशल’ राष्ट्रीय सम्मेलन, 11 अक्टूबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन…

म्यामांर से 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी (यूनिसेफ) द्वारा जारी की गई हालिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद म्यामांर से 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। पिछले साल सेना द्वारा ‘आंग सान सू की’ की सरकार का तख्तापलट करने के बाद से ही म्यामांर में राजनीतिक उथल पुथल मची पड़ी है। विस्थापित लोगों में आधे से अधिक लोग देश के उत्तर पश्चिम सागाईंग क्षेत्र से हैं।

‘बेटियाँ बनें कुशल’ राष्ट्रीय सम्मेलन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने लड़कियों के लिए ‘बेटियाँ बनें कुशल’ नाम से गैर पारंपरिक आजीविका में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का आयोजन आज 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बटाओ बेटी पढ़ाओं के बेनर के तले किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

हर साल 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसे साल 2012 से मनाया जा रहा है। यह दिवस बालिकाओं के अधिकार व लिंग समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुवात एक NGO ‘प्लॉट इंटरनेशनल’ द्वारा की गई थी। इस संगठन ने ‘क्योंकि मैं एक लड़की हूँ’ नाम से एक अभियान की भी शुरुवात की थी। इस साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम ‘Our Time is Now – Our Rights, Our Future’ रखी गई है।

Water Sports Center –

भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम ने संयुक्त रूप से हाल ही में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। यह केंद्र वाटर स्पोर्ट्स में एथलीटों को प्रशिक्षण देने के लिए बनाया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?