डेली करेंट अफेयर्स 11 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष बने वोल्कर टर्क, फार्च्यून इंडिया रिच लिस्ट 2022, सूबेदार मेजर यादव की आत्मकथा The Hero of Tiger Hill, ओडिशा सरकार ने शुरु की वर्षा जल संचयन योजना, बिहार में बना भारत का सबसे बड़ रबर डैम, भारतीय नोसेना के पूर्व प्रमुख सुनील लांबा सिंगापुर के मेधावी सेवा पदक से सम्मानित, छत्तीसगढ़ में दो नए जिलों का उद्घाटन…  

एशिया कप 2022 का विजेता बना श्रीलंका

Asia Cup 2022 Winner Team SriLanka

आज 11 सितंबर 2022 को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में हुए क्रिकेट के एशिया कप 2022 के फाइनल मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। वहीं श्रीलंका ने पहले बैटिंग कर 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 170 रन बनाए। श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राचपक्षे ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने बैटिंग की और 20 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। यह एशिया कप का 15वां संस्करण था। इसके समापन के बाद श्रीलंका कुल 6 बार एशिया कप की विजेता बन चुकी है।

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस –

हर साल 11 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश भर में वनों व वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिवस वन रक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के बलिदान के प्रति सद्भावना प्रकट करने को समर्पित है। यह दिवस साल 2013 से मनाया जा रहा है।

वोल्कर टर्क –

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आस्ट्रेलियाई राजनयिक वोल्कर टर्क को मानवाधिकार आयोग का नया प्रमुख नामित किया है। संयुक्त राष्ट्रसभा ने सर्वसम्मति से इसने नाम को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पद पर इन्होंने मिशेल बैचलेट का स्थान लिया। इस पद पर इनका कार्यकाल 4 साल का होगा जो 31 अगस्त 2026 को समाप्त होगा।

फार्च्यून इंडिया रिच लिस्ट 2022

फार्च्यून इंडिया ने साल 2022 के लिए भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है। इसके तहत भारत के शीर्ष 142 अरबपतियों की कुल संपत्ति 832 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। गौतम अडानी 129.16 बिलयन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनके बाद क्रमशः मुकेश अंबानी, शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री परिवार, राधाकिशन दमानी, अजीम प्रेमजी का नाम है।

The Hero of Tiger Hill –

‘द् हीरो ऑफ टाइगर हिल : ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए परमवीर’ के लेखक सूबेदार मेजर यादव हैं। यह सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव की एक प्रेरक कहानी है। यह 1999 के कारगिल संघर्ष में दिये गए योगदान को इंगित करती है। इस आत्मकथा को सृष्टि पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह किताब मुख्य रूप से 3 जुलाई 1999 की रात पर केंद्रित है। जब 19 साल के यादव को टाइगर हिल्स पर कब्जा करने के लिए रेजिमेंट के साथ एक महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया था।

वर्षा जल संचयन योजना –

ओडिशा की राज्य सरकार ने भूजल स्तर में आ रही गिरावट की समस्या में सुधार लाने के उद्देश्य से वर्षा जल संचयन योजना की शुरुवात की है। इस योजना को पहले पांच साल के लिए लागू किये जाने की मंजूरी दे दी गई है।

गया जी डैम

बिहार के गया में भारत का सबसे बड़ा रबर डैम बनकर तैयार हुआ है। इसे ‘गया जी डैम’ नाम दिया गया है। फल्गु नदी पर बने इस रबर डैम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। सालों से सूखी पड़ी इस नदी पर डैम बनने के बाद अब 10 फीट तक पानी है। यह डैम 3 मीटर ऊंचा और 411 मीटर चौंड़ा है। इस डैम को बनाने में 312 करोड़ रुपये की लागत आयी है। 

सिंगापुर मेधावी सेवा पदक –

सिंगापुर ने भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को प्रतिष्ठित मेधावी सेवा पदक ‘पिंगट जसा जेमिलंग’ से सम्मानित किया है। लांबा को यह सम्मान सिंगापुर की राष्ट्रपति मैडम हलीमा याकूब द्वारा दिया गया है। राष्ट्रपति की ओर से इन्हें यह सम्मान सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन द्वारा सिंगापुर रक्षा मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम के तौरान 8 सितंबर को प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ में दो नए जिलों का उद्घाटन –

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 2 नए जिलों का उद्घाटन किया है। इसके साथ अब छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले हो गए हैं। ये दो नए जिले ‘सक्ती’, और ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’ हैं। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ के गठन के समय राज्य में 16 जिले थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?