डेली करेंट अफेयर्स 12 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की मानव विकास सूचकांक 2021 में भारत 132वें स्थान पर, HWO का अफ्रीका से बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस प्रकोप को समाप्त करने के लिए अभियान, निक्षय 2.0 पोर्टल, उत्तराखंड ने मनाया हिमालय दिवस…

मानव विकास सूचकांक – 2021

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट 2021 में शामिल 191 देशों में भारत 132वें स्थान पर रहा। इस रिपोर्ट के अनुसार जीवन प्रत्याशा में गिरावट के कारण देश के प्रदर्शन में गिरावट आयी है। साल 2020 की इस रिपोर्ट में भारत विश्व के 189 देशों में 131वें स्थान पर था। भारत में जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष से घटकर 68.8 प्रतिशत हो गई है। यूरोपीय देश स्विजरलैंड इस सूचकांक में शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद क्रमशः नॉर्वे, आइसलैंड, हांगकांग, चीन, व आस्ट्रेलिया का नाम है। पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक ने मानव विकास सूचकांक की परिकल्पना दी थी। पहली बार यह सूचकांक साल 1990 में जारी किया गया था। इसकी गणना निम्न चार आधारों पर की जाती है –

  • प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय
  • जन्म के समय जीवन की प्रत्याशा
  • स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष
  • स्कूली शिक्षा के उपेक्षित वर्ष

बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2030 तक पूरे अफ्रीका में बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस प्रकोप को समाप्त करने के लिए एक नया टीका शामिल करने के उद्देश्य से 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अभियान की शुरुवात की है।

निक्षय 2.0 पोर्टल –

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साल 2025 तक टीबी रोग के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसी के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निक्षय 2.0 पोर्टल शुरु करने जा रही हैं। यह टीबी के रोगियों के लिए सामुदायिक समर्थन हेतु एक डिजिटल मंच है। यह टीबी के रोगियों के उपचार परिणाम में सुधार हेतु अतिरिक्त रोगी सहायता प्रदान करेगा।

हिमालय दिवस –

उत्तराखंड हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस के रूप में मनाता है। उत्तराखंड द्वारा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्र के संरक्षण के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा उत्तराखंड की राज्य सरकार द्वारा 2015 में की गई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?