डेली करेंट अफेयर्स 13 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

19 साल के सी. अलकाराज गार्सिया बने यूएस ओपन 2022 विजेता, दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस, पूर्व CJI केएन. सिंह का निधन, सौम्या सक्सेना की पुस्तक ‘डिवोर्स एंड डेमोक्रेसी’ का विमोचन, नार्थ कोरिया ने खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया, युद्धपोत तारागिरी लांच…

यूएस ओपन 2022 –

साल की आखिरी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता टेनिस की प्रतियोगिता यूएस ओपन का खिताब इस बार पुरुषों की एकल श्रेणी में स्पेन के खिलाड़ी सी. अलकाराज गार्सिया ने जीता है। यह इनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इन्होंने मात्र 19 वर्ष की अवस्था में यह खिताब जीता। टेनिस की वैश्विक प्रतियोगिता में मात्र 19 वर्ष की अवस्था में शीर्ष स्थान पाने वाले ये विश्व के पहले खिलाड़ी हैं। यूएस ओपन 2022 का आयोजन न्यूयॉर्क के आर्थर स्टेडियम में किया गया। वहीं यूएस ओपन में महिला एकल का खिताब पोलैंड की आई. स्वीटेक ने जीता।

दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस –

विकासशील देशों के बीच सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा किये गए प्रयासों पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से हर साल 12 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आर्थिक व सामाजिक परिषद द्वारा दक्षिण-दक्षिण सहयोग की शुरुवात 1949 ई. में की गई थी।

पूर्व सीजेआई केएन. सिंह का निधन –

भारतीय उच्चतम न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस कमल नारायण सिंह का 96 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये भारत के सबसे कम (17 दिन) कार्यकाल वाले सीजेआई रहे। ये 25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे। इसके बाद ये 13वें विधि आयोग के अध्यक्ष भी रहे। इनका जन्म 13 दिसंबर 1926 को हुआ था। इन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट से 10 मार्च 1986 को उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया था।

सौम्या सक्सेना की पुस्तक ‘डिवोर्स एंड डेमोक्रेसी’ –

लेखिका सौम्या गुप्ता की नई पुस्तक ‘Divorce and Democracy: A History of Personal Law in Post-Independence India’ का विमोचन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। यह उपनेवेशवाद के बाद के युग में तलाक कानूनों और विभिन्न धर्मों पर एक नई पुस्तक है। यह पुस्तक भारत में कानून, धर्म, लिंग राजनीति के ऊपर लिखी गई है। सौम्या गुप्ता कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के इतिहास संकाय में एक ब्रिटिश अकादमी फेलो हैं।

उत्तर कोरिया ने खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देश के परमाणु हथियारों से सम्पन्न होने की घोषणा की है। इसके लिए उन ने संसद से कानून भी पास करा लिया है। साध ही उन ने यह भी घोषणा की है कि उस पर 100 सालों के लिए भी प्रतिबंघ क्यों न लगा दिया जाए, वह परमाणु हथियारों पर कार्य करना बंद नहीं करेगा। उन परमाणु निशस्त्रीकरण पर किसी भी तरह की बात करने के खिलाफ है। वर्तमान में दुनिया के सिर्फ 9 देशों के पास ही परमाणु हथियार हैं। ये देश रूस, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, इजराइल, और उत्तर कोरिया हैं।

युद्धपोत तारागिरी –

भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-17ए के तीसरे युद्दपोत तारागिरी को लांच किया गया है। इसे एकीकृत निर्माण पद्यति का उपयोग करके बनाया गया है। इस युद्धपोत का भार 3510 टन है। इसकी लम्बाई 149 मीटर और चौंड़ाई 17.8 मीटर है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?