डेली करेंट अफेयर्स 14 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

शकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती का 99 वर्ष की अवस्था में निधन, केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का अहमदाबाद में आयोजन, मेघालय राज्य सरकार ने शुरु किया निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम पोर्टल, निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम पोर्टल, विश्व डेयरी सम्मेलन का आयोजन ग्रेटर नोएडा में, नायरा एनर्जी के अध्यक्ष होंगे प्रसाद के. पणिक्कर, लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर, भारतीय सेना व वायुसेना ने की गगन स्ट्राइक, गुजरात सरकार ने लांच की सिनेमा पर्यटन नीति – 2022,वंदेभारत 2 हाई स्पीड ट्रेन लांच, अमेरिकन एक्सेप्रेस की भारतीय इकाई के CEO बने संजय खन्ना…

शकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती का निधन –

शारदा व द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द जी का 11 सितंबर 2022 को 99 वर्ष की अवस्था में झोतेश्वर धाम (नरसिंहपुर जिला, मध्यप्रदेश) में निधन हो गया। ये बद्री आश्रम और द्वारका पीठ की जिम्मेदारी निभा रहे थे। स्वामी जी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, पिछले कई दिनों से आश्रम में ही इनका इलाज चल रहा था। ये साल 1981 में शंकराचार्य बने थे। इससे पहले इनके बचपन का नाम पोथीराम था। इन्होंने 9 साल की उम्र में घर छोड़ दिया।

केंद्र राज्य विज्ञान सम्मेलन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में केंद्र राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।  

निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम पोर्टल –

मेघालय की राज्य सरकार ने निवासी सुरक्षा और सुरक्षा अधिनियम पोर्टल को लांच किया है।

विश्व डेयरी सम्मेलन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सो सेंटर और मार्ट में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ के विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रदर्शनी का भी दौरा किया। भारत में इससे पहले इसका आयोजन साल 1974 में किया गया था।

नायरा एनर्जी के अध्यक्ष होंगे प्रसाद के. पणिक्कर

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पेट्रो कैमिकल कंपनी नायरा एनर्जी ने प्रसाद के. पणिक्कर को कंपनी का अगला अध्यक्ष घोषित किया है। इस पद पर इनका कार्यकल 3 अक्टूबर 2022 से शुरु होगा। इस पद पर ये चार्ल्स एंथोनी फाउंटेन का स्थान लेंगे।

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर

भारत की समृद्ध व विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसे सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल लोथल में तैयार किया जाएगा। ध्यातव्य है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सर्वाधिक हड़प्पाई स्थलों की खोज गुजरात में ही हुई। करीब 774 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण 35 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा।

गगन स्ट्राइक –

भारतीय थलसेना और भारतीय नौसेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास गगन स्ट्राइक का आयोजन पंजाब में किया।

सिनेमा पर्यटन नीति – 2022

गुजरात राज्य फिल्म उद्योग हेतु राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति 2022 को लांच किया है। इसे मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा लांच किया गया। इस दौरान फिल्म अभिनेता अजय देवगन भी उपस्थित रहे।

वंदेभारत 2 हाई स्पीड ट्रेन लांच

भारतीय रेलवे ने वंदेभारत 2 सेमी हाई स्पीड ट्रेन के नए संस्करण को लांच किया है। ये रेल मात्र 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वंदे भारत रेल 2 ट्रेन की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वंदे भारत का नाम पहले ट्रेन-18 रखा गया था।

अमेरिकन एक्सप्रेस भारतीय इकाई के CEO बने संजय खन्ना

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्पोरेशन ने अपनी भारतीय इकाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी व क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया है।  

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?