डेली करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट को मिला चुनाव चिह्न, अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा, संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक कांग्रेस 2022, महाकाल लोक परियोजना का उद्घाटन…

बालासाहेबांची शिवसेना

महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना के दो धड़ों में से एकनाश शिंदे वाले गुट को ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ नाम दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा इस गुट को चुनाव चिह्न भी आवंटित किया गया है। इस चिह्न में दो तलवार और एक ढाल शामिल है। अब ये अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में अपने इस चुनाव चिह्न का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं उद्धव ठाकरे वाले गुट को मशाल का चिह्न प्राप्त हुआ है। 1985 में शिवसेना के नेता छगन भुजबल इसी चुनाव चिह्न से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में 1989 ई. में शिवसेना को धनुष बाण चुनाव चिह्न प्राप्त हुआ था।

अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार 2022

साल 2022 के अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की जा चुकी है। इस बार अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार के लिए तीन व्यक्तियों Ben S. Bernanke (USA), Douglas W. Diamond (USA), Philip H. Dybvig (USA) को संयुक्त रूप से चुना गया। इन्हें यह पुरस्कार बैंक व फाइनेंस क्राइसेस पर रिसर्च के लिए प्रदान किया गया।

संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक कांग्रेस 2022

संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक कांग्रेस 2022 की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। इसका आयोजन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इसका आयोजन 10 से 14 अक्टूबर के बीच किया जा रहा है।

महाकाल लोक परियोजना –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस संपूर्ण परियोजना की कुल लागत 850 करोड़ रुपये है। इसमें स्थित महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के ताण्डव स्वरूप को दर्शाते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?