डेली करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रपति जी ने गुवाहाटी में शुरु किया परम कामरुप सुपर कम्प्यूटर, अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ का आयोजन, त्रिपुरा न्यायिक अकादमी का उद्घाटन…

चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाई। इस ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नई दिल्ली के बीच 19 अक्टूबर से नियमित रूप से चलाया जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिनों चला चलेगी। यह रेल सिर्फ चार स्टेशनों अंबाला, चंडीगढ़, आनन्दपुर साहिब, और ऊना में ही रुकेगी।

परम कामरूप

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के गुवाहाटी में परम कामरूप सुपर कम्प्यूटर सुविधा का उद्घाटन किया। इसे राष्ट्रीय कम्प्यूटिंग मिशन के तहत पूर्वोत्तर राज्य में कम्प्यूटिंग सेवा के लिए स्थापित किया गया है।

अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’

पूर्वी नौसेना कमान ने आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के कृष्णा गोदावरी बेसिन अपतटीय विकास क्षेत्र में अपतटीय सुरक्षा अभ्यास प्रस्थान शुरु किया। यह एक अर्द्धवार्षिक आयोजन है। इसका उद्देश्य समुद्रीय सुरक्षा में लगे सभी हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करना है।

त्रिपुरा न्यायिक अकादमी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिपुरा के अगरतला में राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति जी ने यह कार्य त्रिपुरा के दौ दिवसीय दौरे के दौरान किया। वे राज्य के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर उतरीं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राष्ट्रपति की अगवानी की। यहाँ पर राष्ट्रपति जी को त्रिपुरा पुलिस की ओर से एक सर्व महिला गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?