डेली करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

Logistics States – 2022 में आंध्र प्रदेश शीर्ष पर, Living Planet Report 2022 के अनुसार वन्यजीवों की आबादी में कमी, पिट द्वीप पर मृत पायी गईं व्हेल, स्लेंडर लोरिस विलुप्तप्राय, लेड विषाक्तता.. 

Logistics Index 2022 –

Logistics Ease Across Different States – 2022 में आंध्र प्रदेश राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में 15 राज्यों को साल 2022 की इस इंडेक्स में अचीवर्स के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह सूचकांक एक्सपोर्ट एण्ड इकोनोमिक डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सर्विसेज की दक्षता को इंगित करती है।

Living Planet Report 2022 –

World Wide Fund For Nature (WWF) ने हाल ही में अपनी ये रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार विश्व भर में पक्षियों, स्तनधारियों, मछलियों, सरीसृपों व उभयचरों की वन्यजीव आबादी में पिछले 50 वर्षों में 69% की कमी आई है। इनमें सर्वाधिक (94%) गिरावट लैटिन अमेरिका व कैरेबियन क्षेत्र में दर्ज की गई है। वहीं अफ्रीका में वन्यजीव आबादी में 66 प्रतिशत और एशिया प्रशांत क्षेत्र में वन्यजीव आबादी में यह गिरावट 55 प्रतिशत दर्ज की गई है।

पिट द्वीप

हाल ही में चर्चा मे रहा पिट द्वीप न्यूजीलैंड का हिस्सा है। यहाँ पर सैकड़ों की संख्या में पायलट व्हेल मृत पायी गईं। यहाँ पर 240 पायलट व्हेल के मृत शरीर पाए गए हैं।

स्लेंडर लोरिस –

यह अपना अधिकांश समय पेंड़ों पर बिताने वाला एक निशाचर स्तनपायी जीव है। जो फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों का शिकार कर किसानों की मदद करता है। लुप्तप्राय स्लेंडर लोरिस के लिए भारत का पहला अभयारण्य तमिलनाडु राज्य में स्थापित किया जाएगा। इसे राज्य के करूर और डिंडीगुला जिलों के 11806 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलाकर बनाया जाएगा। स्लेंडर लोरिस को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के अनुसार लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में चिह्नित किया गया है।

लेड विषाक्तता

नीति आयोग और वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार भारत लेड विषाक्तता के कारण विश्व का सर्वाधिक स्वास्थ्य और आर्थिक बोझ वहन करने वाला देश है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?