all india football federation

डेली करेंट अफेयर्स 17 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को किया निलंबित, वर्चुअल स्पेस टेक पार्क ‘स्पार्क’ हुआ लांच, अटल पेंशन योजना में बदलाव, क्यों है चर्चा में डोनो पीलो हवाई अड्डा, कौन बना नेटग्रिड का सीईओ,

भारतीय फुटबॉल महासंघ निलंबित

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (फीफा) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित कर दिया है। फीफा के अनुसार भारतीय फुटबॉल महासंघ तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव में काम कर रहा है, जो कि फीफा कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। फीफा के एक बयान के अनुसार All India Football Federation कार्यकारी समिति के लिए प्रशासकों की एक समिति गठन के बाद ये निलंबन हटा लिया जाएगा। इस निलंबन के साथ ही भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी पर भी खतरा मंडराने लगा है। 

वर्चुअल स्पेस टेक पार्क ‘स्पार्क’

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में स्पार्क नाम से एक वर्चुअल स्पेस टेक पार्क लांच किया है। इसे इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ द्वारा शुरु किया गया। यह उपग्रहों, लांच व्हीकलों, वैज्ञानिक मिशनो के साथ-साथ देश के अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित कई दस्तावेजों, वीडियो व छवियों को होस्ट करता है। 

अटल पेंशन योजना में बदलाव

केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना के नियमों में बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव 1 अक्टूबर 2022 से लागू होगा। इसके तहत ऐसे लोग जो आयकरदाता हैं या रहे हैं, वह अटल पेंशन योजना में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे। 

डोनी पोली हवाई अड्डा

अरुणाचल प्रदेश के तीसरे हवाई अड्डे का नाम डोनी पोली हवाई अड्डा रखा गया है। यह हवाई अड्डा राज्य की राजधानी ईटानगर में निर्माणाधीन है। इसे 645 करोड़ रुपयों की अनुमानित लागत के साथ विकसित किया जा रहा है। 2300 मीटर के रनवे के साथ यह बोइंग 747 की लैंडिंग के लिए उपयुक्त होगा। 

नेटग्रिड के सीईओ बने पीयूष गोयल

आईएएस अधिकारी पीयूष गोयल को नेटग्रिड का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। ये 1994 बैच के नागालैंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। यह अभी गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। सीईओ के तौर पर इन्होंने आशीष गुप्ता का स्थान लिया। आशीष गुप्ता को सीमा सुरक्षा बल का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किये जाने के बाद से ही यह पद रिक्त था। 

स्वतंत्रता दिवस – 107 वीरता पुरस्कार

15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए 107 वीरता पुरस्कारों का वितरण की अनुमति दी। इन पुरस्कारों में 1 नौसेना मेडल (वीरता पुरस्कार), 2 वार टू सेना मेडल (वीरता पुरस्कार), 3 कीर्ति चक्र, 7 वायुसेना मेडल (वीरता पुरस्कार), 13 शौर्य चक्र, 81 सेना मेडल (वीरता पुरस्कार) शामिल हैं। बारामुला, कश्मीर में हुए आतंक विरोधी अभियान में गोली लगने से मारे गए ‘एक्सेल’ नामक कुत्ते का नाम भी इसमें शामिल है। 

IFFM अवार्ड्स – 2022

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। इस अवार्ड समारोह का आयोजन हर साल आस्ट्रेलिया में किया जाता है। इसमें ‘83’ को बेस्ट फिल्म ऑफ द् ईयर चुना गया। रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ द् ईयर के अवार्ड के लिए चुना गया है। यह फिल्म 1983 की क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव पर बनी है। वहीं शेफाली शाह को फिल्म जलसा के लिए इस अवार्ड फंक्शन में बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए चुना गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?