डेली करेंट अफेयर्स 18 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

3डी प्रिंटेड कृत्रिम कार्निया विकसित, स्वतंत्रता दिवस पर 1081 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, अंतरिक्ष में फहराया गया तिरंगा, पेट्रोल में मिलेगा 20% एथेनॉल, किसे प्रदान किया गया ब्लू प्लैक सम्मान? नवरोज त्योहार, सुल्तान अजलन शाह कप का आयोजन मलेशिया में…

कृत्रिम कॉर्निया

हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने देश का पहला 3डी प्रिंटेड कृत्रिम कॉर्निया विकसित किया है। इसे खरगोश की आँख में प्रत्यारोपित किया गया है। इसे मानवदाता कॉर्निया ऊतक से विकसित किया गया है। 

स्वतंत्रता दिवस पर 1082 पुलिसकर्मी सम्मानित –

भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 के मौके पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस के 1082 जवानो को सम्मानित किया गया। इन्हें वीरता सहित सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इनमें से सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिस पदक, वीरता के लिए 347 पुलिस पदक, और विशिष्ट सेवा के लिए 87 राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किये गए। इन 347 में से 204 पुलिसकर्मियों को जम्मू कश्मीर में वीरतापूर्ण कार्य हेतु, 80 को वामपंथी चरमपंथ (नक्सली) हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में वीरता का प्रदर्शन करने हेतु और 14 पुलिस कर्मियों को पूर्वोत्तर में बहादुरीपूर्ण कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इनमें से सर्वाधिक (109) वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को मिले। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को 108 और सीमा सुरक्षा बल को 19 वीरता पदक मिले। राज्य पुलिस बलों में 42 वीरता पदक महाराष्ट्र पुलिस को और 15 पदक छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले। 

अंतरिक्ष में फहराया तिरंगा

15 अगस्त 2022 को भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अंतरिक्ष में फहराया गया। ध्वज को पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया। स्पेस किड्स इंडिया द्वारा एक गुब्बारे के जरिये इसे अंतरिक्ष में पहुँचाया गया। हाल ही में 750 छात्राओं द्वारा बनाए गए सैटेलाइट ‘आजादीसैट’ को स्पेस किड्स इंडिया द्वारा लांच किया गया। हालांकि अस्थिर ऑर्बिट में स्थापित यह सैटेलाइट इस्तेमाल के योग्य नहीं है।

पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने की फिराक में सरकार

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर अगले साल अप्रैल से 20 प्रतिशत एथेनॉल मिले पेट्रोल की आपूर्ति की जाएगी। बाकी स्थानों पर साल 2025 तक इसकी आपूर्ति की जाएगी। जिससे आयात पर निर्भरता में कमी आएगी। पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य समय सीमा से पहले ही प्राप्त किया जा चुका है।

ब्लू प्लैक (नीली पट्टिका) सम्मान

ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादाभाई नौरोजी के ब्रिटेन स्थित आवास को ब्लू प्लैंक से सम्मानित किया गया है। यह ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को प्रदान किया जाता है। दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन के पहले भारतीय सांसद थे। वे इस घर में 8 वर्षों तक रहे थे।   

नवरोज

यह पारसी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला उत्सव है। यह पारसियों का नववर्ष है जो इस साल 2022 में 17 अगस्त को पड़ा है। इसे पारसी समुदाय द्वारा पिछले 30 हजार साल से मनाया जा रहा है। इसे फारस के राजा जमशेद की याद में मनाया जाता है। जो कि एक योद्धा थे और जिन्होंने पारसी कलेंडर की स्थापना की थी।

सुल्तान अजलन शाह कप

पुरुष हॉकी के इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 25 नवंबर 2022 के बीच मलेशिया के इपोह में किया जाएगा। इसका आयोजन हर साल मलेशिया में ही किया जाता है। कोविड महामारी के चलते इस टूर्नामेंट का आयोजन दो साल बाद किया जा रहा है। इसका पिछला आयोजन साल 2019 में हुआ था, जिसके फाइनल में दक्षिण कोरिया ने भारत को हराकर टूर्नामेंट जीता था। अब तक इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक (10) बार आस्ट्रेलिया ने जीता है। वहीं भारत अब तक यह 5 बार जीत चुका है। 

साइमन स्टील बने संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख

ग्रेनाडा के पूर्व जलवायु लचीलापन मंत्री सामिन स्टील को संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय –

केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 11 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इन 11 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के पद पर प्रोन्नत किया गया है। कानून मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसके साथ ही भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों में इस साल 138 न्यायाधीशों की नियुक्त की जा चुकी है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा 13 अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की गई थी। जिनमें 11 के नाम को सरकार ने मंजूरी प्रदान की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?