डेली करेंट अफेयर्स 17 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन समरकंद में, वेदांता-फॉक्सकॉन मिलकर करेंगे सेमीकंडक्टर का निर्माण, फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्डकप की मेजबानी करेगा भारत, क्या है शून्य अभियान, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा जारी रैंकिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क शीर्ष पर, विश्व जल कांग्रेस व प्रदर्शनी…

SCO शिखर सम्मेलन 2022 –

इस साल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की मेजबानी उजबेकिस्तान करेगा। इसका आयोजन उजबेकिस्तान के समरकंद में किया जाएगा। इसमें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा लेंगे। इसमें आपसी व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति को बढ़ावा देने, और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

वेदांता-फॉक्सकॉन बनाएंगी सेमीकंडक्टर –

गुजरात की राज्य सरकार ने इससे संबंधित एक समझौता वेदांता और फॉक्सकॉन के साथ किया है। इस सेमीकंडक्टर प्लांट को अहमदाबाद जिले में लगभग 1 हजार एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस समझौते से गुजरात में 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह समझौता सेमीकंडक्टर के मामलें में भारत को आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। इसमें वेदांता की 60 प्रतिशत की और फॉक्सकॉन की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। दुनिया भर में प्रयोग किये जाने वाले चिप इसी के बने होते हैं। इसका निर्माण सर्वाधिक ताइवान, चीन और जापान में किया जाता है। गुजरात में शुरु होने के बाद इस संयंत्र में 1 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्डकप

इस बार फीफा अंडर 17 महिला विश्वकप की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी। इसका आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच किया जाएगा। इससे पहले भारत साल 2017 में फीफा अंडर – 17 पुरुष विश्वकप की मेजबानी कर चुका है।

शून्य अभियान

यह प्रदूषण के विरुद्ध चलाया गया एक जागरूकता अभियान है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनो का उपयोग करने के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है, जिससे वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा हाल ही में जारी भारतीय प्राणी उद्यान की रैंकिंग के अनुसार पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग को शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इस सूची को प्रबंधन एवं प्रभावशीलता के आधार पर जारी किया गया था। इस चिड़ियाघर में हिम तेंदुआ, लाल पांडा, हिमालयी ब्लैक बियर, हिमालयन थार आदि आकर्षक प्राणी हैं। इस रैंकिंग में अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क, चेन्नई दूसरे स्थान पर है, श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन, मैसूर दूसरे स्थान पर है।

विश्व जल कांग्रेस व प्रदर्शनी

इस बार विश्व जल कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 की मेजबानी डेनमार्क द्वारा की जा रही है। इसका आयोजन राजधानी कोपेनहेग में किया जाएगा। इसमें भारतीय प्रतिनिधि द्वारा भारत में शहरी अपशिष्ट जल परिदृश्य पर एक श्वेतपत्र लांच किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?