डेली करेंट अफेयर्स 19 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 19 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 19 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पीलीभीत टाइगर प्रोटेक्शन फाउंडेशन

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत पीलीभीत बाघ संरक्षण फाउंडेशन की स्थापना की मंजूरी प्रदान कर दी है। 

Global Trends report 2022

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, UNHCR ने साल 2022 के लिए ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार वैश्विक स्तर पर अब 10 करोड़ लोग घर से भागने पर मजबूर हो गए हैं। इस रिपोर्ट को खाद्य असुरक्षा, जलवायु संकट, यूक्रेन युद्ध व अफ्रीका से अफगानिस्तान तक की आपात स्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

दुनिया का सबसे बड़ा पौधा

पश्चिमी आस्ट्रेलिया के तट पर ‘पॉसिडोनिया आस्ट्रेलिया’ नाम के एक पौधे की खोज की गई है। यह दुनिया का सबसे विस्तृत जीवित पौधा है। जो तट से दूर शार्क बे में उथले पानी में 180 किलोमीटर (112 मील) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह एक विशाल समुद्री घास के रूप में है। यह एक विश्व धरोहर स्थल के रुप में संरक्षित क्षेत्र में है। यह संपूर्ण पौधा एक ही बीज से पिछले 4500 सालों में फैला है। 

CSO की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना बैठक

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (CSO) की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना बैठक की मेजबानी की। इस बैठक में आतंकवाद खतरे और सुरक्षा चुनौतियों से संबंधित मुद्दों पर बात की जाएगी। संगठन के सदस्य देशों ने नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में भाग लिया। 

सोमालिया के नए प्रधानमंत्री बने हमजा आब्दी बर्रे

हमजा आब्दी बर्रे को सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद द्वारा देश का प्रधानमंत्री नियु्क्त किया गया है। 48 वर्षीय हमजा जुबलैंड राज्य चुनाव आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रधानमंत्री के पद पर ये मोहम्मद हुसैन रोबले का स्थान लेंगे। ये 2011 से 2017 के बीच पीस एंड डेवलपमेंट पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। सोमालिया की राजधानी मेगादिशु है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?