डेली करेंट अफेयर्स 19 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

लेवर कप के बाद संन्यास लेंगे टेनिस स्टार रोजर फेडरर, The Green Fins Hub, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस, पूर्व टेनिस खिलाड़ी नरेश कुमार का निधन, प्रणव आनंद बने भारत के 76वें शतरंज ग्रैंड मास्टर…

लेवर कप के बाद संन्यास लेंगे रोजर फेडरर

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस स्टार और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरल ने घोषणा की है कि वे लंदन में अगले माह अक्टूबर में होने वाले लेवल कप के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे। ये स्विजरलैंड के लिए खेलते हैं। ये 24 वर्षों में 1500 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इनके 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों में 8 बिम्बलडन, 5 यूएस ओपन, 1 फ्रेंच ओपन, और 6 आस्ट्रेलियन क्राउन शामिल हैं।

The Green Fins Hub

द् ग्रीन फिन्स हब अब तक का पहला वैश्विक समुद्री पर्यटन उद्योग मंच है। रीफ वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ साझेदारी कर विकसित किया गया है।

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

हर साल 17 सितंबर को दुनिया भर में WOrld Patient Safety Day मनाया जाता है। यह दिवस रोगियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, परिवारों को रोगी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने वालों के लिए समर्पित है।

नरेश कुमार का निधन

भारत के पूर्व टेनिक खिलाड़ी और डेविस कप कप्तान नरेश कुमार का 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये लिएंडर पेस के शुरुवाती दिनों के कोच भी रह चुके। देश में टेनिस की लोकप्रियता बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रणव आनंद बने 76वें ग्रैंड मास्टर

बेंग्लुरु के रहने वाले 15 वर्षीय प्रणव आनन्द भारत के 76वें शतरंज ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि रोमानिया के मामाइया में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में खेल के हासिल की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?