डेली करेंट अफेयर्स 21 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, देश में 9 मॉडल District Disability Rehabilitation Centre का उद्घाटन, महाराष्ट्र सरकार बनाएगी नीति आयोग जैसी राज्य स्तरीय संस्था, भारत बना श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता…

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

भारत के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 21 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे दिल्ली के एम्स में 58 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्हें पिछले माह 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। तब ये ट्रेंडमिल पर रनिंग कर रहे थे, तभी अचानक इनके सीने में दर्द उठा और ये गिर गए। इनको अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था। तब से ही ये एम्स में वेंटिलेटर पर मौत से लड़ रहे थे। इनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। राजू ने 19 मार्च 2014 को बीजेपी ज्वाइन की थी। इनका अलसी नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। कॉमेडी के क्षेत्र में इन्हें राजू भैया और गजोधर के उपनाम नाम से जाना जाता था। इनके परिवार में इनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव, बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान हैं। इन्होंने 1993 ई. में कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था। इस क्षेत्र में इनकी गजोधर की भूमिका बहुत लोकप्रिय थी। दरअसल इनके ननिहाल में गजोधर नाम का एक नाई था, वहीं से इन्होंने इस नाम को ग्रहण किया।

DDRC

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मत्रालय द्वारा देश में वर्चुअल 9 मॉडल District Disability Rehabilitation Centre (DDRC) का उद्घाटन किया गया। दिव्यांगजनों को प्रभावी पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से DDRC की स्थापना की गई थी।

महाराष्ट्र बनाएगा नीति आयोग जैसी संस्थान

महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने नीति आयोग जैसी एक राज्य स्तरीय संस्था के निर्माण की घोषणा की है। यह संस्था व्यापक डेटा विश्लेषण करने व राज्य में विभिन्न क्षेत्रों पर निर्णय लेने के लिए आधिकारिक होगी।

श्रीलंका का द्विपक्षी ऋणदाता

साल 2022 में भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता बन गया है। यह पिछले चार माह में श्रीलंका को 968 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण देकर चीन को पछाड़ चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?