डेली करेंट अफेयर्स 2 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 2 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 2 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

संदीप कुमार गुप्ता होंगे GAIL के नए चेयरमैन

देश के सबसे बड़े गैस संस्थान गेल लिमिटेड ने संदीप कुमार को अपना अगना चेयमैन व प्रबंध निदेशक चुना है। ये इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में वित्त निदेशक हैं। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड ने इस पद के लिए 10 लोगों का इंटरव्यू लेने के बाद इनके नाम को चुना। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति बोर्ड की सिफारिश को मंजूरी प्रदान करेगी। मंजूरी के बाद इस पद पर संदीप गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा। इस पद पर ये मनोज जैन का स्थान लेंगे जो कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। गेल के पास 14502 किलोमीटर गैस पाइपलाइन नेटवर्क है, जो 21 राज्यों में फैला हुआ है।   

राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार – 2021 प्रदान किये। उत्कृष्टता पुरस्कारों का गठन 2018 में किया गया था और इन्हें 9 श्रेणियों में प्रदान किया गया था। 

फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर

फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मनीला के नेशनल म्यूजियम में फिलिपींस के 17वें राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 15000 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया। मार्कोस फिलिपींस के दिवंगत नेता फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे हैं। मार्कोस के पिता एक तानाशाह थे, उन्होंने 1965 से 1986 तक देश पर शासन किया था। इस पद पर इन्होंने रोड्रिगो दुतेर्ते का स्थान लिया। फिलिपींस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेज पर 7 करोड़ का जुर्माना

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना साल 2015 के डार्क फाइबर मामले में लगाया गया है। इस मामले में कुल 18 संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया। 

के.के. वेणुगोपाल के कार्यकाल का विस्तार

भारत के अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल के कार्यकाल को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इनका वर्तमान कार्यकाल 30 जून को समाप्त होना था। हालांकि वे व्यक्तिगत कारणों से इस संवैधानिक पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। लेकिन केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद वे इस पद पर बने रहने के लिए सहमत हुए। वेणुगोपाल को जुलाई 2017 में राष्ट्रपति जी द्वारा देश का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया था। तब इन्होंने इस पद पर मुकुल रोहतगी का स्थान लिया था। ये उच्चतम न्यायालय के प्रख्यात अधिवक्ता हैं। ये 1979-80 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर नजरल भी रहे। इन्हें 2002 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

काशी यात्रा योजना

कर्नाटक सरकार ने काशी यात्रा योजना की शुरुवात की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक 30 हजार श्रद्धालुओं को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसकी घोषणा वित्तीय बजट के मुख्यमंत्री के भाषण में की गई थी। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता में कर्नाटक का मूल निवासी होना, 18 से अधिक आयु का होना अनिवार्य है। साथ ही वे लोग जो पहले ही एक बार सब्सिडी का लाभ उठा चुके हैं, इसके पात्र नही होंगे। 

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस

हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। यह भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षाविद् व स्वतंत्रता सेनानी व राजनीतिज्ञ डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। इनकी जयंती व पुण्यतिथि एक ही दिन है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस को मनाने की घोषणा 1991 ई. में की गई थी। यह दिवस स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत व समर्पण को समर्पित है। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस 2022 की थीम Family Doctors on The Front Line रखी गई है। इनका जन्म 1882 ई. में पटना में हुआ था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?