डेली करेंट अफेयर्स 1 जुलाई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 1 जुलाई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 1 July 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा –

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ठाकरे ने मुम्बई के राजभवन में राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल द्वारा इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर कार्य करने को कहा।

इयोन मोर्गन

इंग्लैंड के क्रिकेटर इयोन मोर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। ये इंग्लैंड की मेंस वाइट बॉल टीम के कप्तान थे। ये साल 2019 की क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कप्तान हैं। ये साल 2010 में कैरेबियन में आयोजित टी-20 विश्वकप टीम का भी हिस्सा थे।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

हर साल 29 जून को भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रोफेसर चंद्र महालनोबिस के आर्थिक नियोजन और सांख्यिकी में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वे भारतीय सांख्यिकी संस्थान के संस्थापक थे। उनका जन्म 29 जून को हुआ था। इस साल 2022 में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम ‘Data for sustainable development’ रखी गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पहली बार 29 जून 2007 को मनाया गया था।

Partners in the Blue Pacific

अमेरिका व उसके सहयोगियों आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड व यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रभावी क्षेत्र का विकास करने के लिए चीन के आक्रामक रवैये के विरुद्ध छोटे द्वीपीय देशों के साथ प्रभावी व कुशल सहयोग के लिए यह पहल शुरु की गई है। 

नोवाक जोकोविच

सर्बियन टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच चारो ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। इन्होंने अपनी 80वीं जीत बिम्बलडन में क्वोन सून वू को हराकर दर्ज की।

हॉकी के पूर्व खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन

हॉकी के भारतीय खिलाड़ी वरिंदर सिंह का 75 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये साल 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। साल 1973 के एम्सटर्डम विश्वकप में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। ये 1975 में कुआलालंपुर में विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थे। इन्हें साल 2007 में ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस –

हर साल 30 जून को विश्व एस्टॉरायड दिवस मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत एक वैश्विक जागरूकता अभियान कार्यक्रम है। यह 1908 ई. के साइबेरियन तुंगुस्का घटना की वर्षगांठ है। अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस की थीम ‘Small is Beautifull’ है। 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस

हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया जाता है। इसे अंतर संसदीय संघ की स्थापना की तिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अंतर-संसदीय संघ की स्थापना 1889 ई. में पेरिस में की गई थी। यह अपने सदस्यों के बीच लोकतांत्रिक शासन, जवाबदेही और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय संसदों का एक संगठन है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?