डेली करेंट अफेयर्स 30 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 30 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 30 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नितिन गुप्ता होंगे CBDT के नए अध्यक्ष –

नितन गुप्ता को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes – CBDT) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। ये CBDT में सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। ये अगले साल सितंबर 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 30 अप्रैल 2022 को जेबी महापात्रा की सेवानिवृत्ति के बाद से ही संगीता सिंह तोमर द्वारा इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला जा रहा था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना 1963 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह वित्त मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

Miss India Worldwide – 2022

भारत की खुशी पटेल को Miss India Worldwide – 2022 का ताज पहनाया गया। यह भारत के बाहर चलने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो पिछले 29 वर्षो से चल रही है। खुशी पटेल ब्रिटिश बायोमेडिकल की छात्रा हैं।

प्रसिद्ध गीतकार चौवालूर कृष्णनकुट्टी का निधन

केरल के प्रसिद्ध गीतकार, पत्रकार व लेखक चौवालूर कृष्णनकुट्टी का 86 वर्ष की अवस्था में त्रिशूर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। ये अब तक 3000 से अधिक भक्ति गीत लिख चुके हैं। इन्होंने 200 से अधिक पुस्तकें लिखीं। ये दैनिक मलयाला मनोरमा के सहायक सम्पादक भी रह चुके थे। इन्हें केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और कृष्णकुट्टी केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

नहीं रहे पालोनजी मिस्त्री

शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष व बिजनेस टायकून पालोनजी मिस्त्री का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। यह मुम्बई स्थित 156 साल पुरानी फर्म है। उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु इन्हें साल 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 

दुनिया का सबसे बड़ा बैक्टीरिया

कैरेबियन मैंग्रोव दलदल में दुनिया के सबसे बड़े बैक्टीरिया की खोज की गई है। यह विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञात अब तक का सबसे बड़ा वैक्टीरिया है। सामान्यतः वैक्टीरिया इतने छोटे होते हैं कि इन्हें नंगी आँखों से नहीं देखा जा सकता। लेकिन इस बैक्टीरिया का आकार इतना बड़ा है कि इसे आप अपनी नंगी आँखों से भी देख सकते हैं। 

मुकेश अंबानी का इस्तीफा

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने 27 जून 2022 को रिलायंस इंडस्ट्रीय के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। ये कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे। अब उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के डिजिटल डिवीजन जियो इंफोकॉम के बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।

ट्रांसिल्वेनिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

ट्रांसिल्वेनिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 21वें संस्करण का आयोजन यूनिरी स्क्वायर में किया गया। इस साल के बड़े बिजेता के रूप में एलेजांद्रो लोएजा ग्रिसी की पहली फिल्म उटामा को चुना गया। उटामा को 10 हजार यूरो की ट्रांसिल्वेनिया ट्राफी से सम्मानित किया गया। 

कॉमनवेल्थ एसोसिएशन

गैबॉन व टोगो कॉमनवेल्थ एसोसिएशन के नए सदस्य बन गए हैं। ये दोनों अफ्रीकी देश कभी भी ब्रिटेन के उपनिवेश नहीं रहे। इनके शामिल होने के बाद अब कॉमनवेल्थ एसोसिएशन में कुल 56 सदस्य हो गए हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?