डेली करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ साझेदारी समझौते पर अमेरिका ने किया हस्ताक्षर, कावेरी नदी में कैटफिश की नई प्रजाति की खोज, अहमदाबाद मेट्रो रेल के पहले चरण का शुभारंभ, 36वें राष्ट्रीय खेलों का गुजरात में आयोजन…

गांधी जयंती

हर साल 2 अक्टूबर को देश भर में गांधी जयंती मनायी जाती है। यह भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म तिथि है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई. को गुजरात के काठियावाड़ जिले के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। इस दिन विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। महात्मा गांधी जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ साझेदारी

हाल ही में अमेरिका ने प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। अमेरिका द्वारा एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की गई। इस समझौते में फिजी, मार्शल द्वीप, टोंगा, पापुआ न्यू गिनी इत्यादि जैसे दर्जन भर से ज्यादा प्रशांत द्वीप राष्ट्र सम्मिलित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति के चलते अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड ने भी पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया।

पंगेसियस इकारिया (Pangasius Icaria) –

हाल ही में कावेरी नदी में पायी गई यह कैटफिश की प्रजाति की मछली है। भारत कृषि अनुसंधान परिषद ने इसका संबंध पंगेसियस जीनस से संबंधित बताया है।

अहमदाबाद मेट्रो रेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और अपग्रेड संस्करण को भी गांधीनगर में हरी झंडी दिखाई।

36वें राष्ट्रीय खेल

36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है। साथ ही मोदी ने स्वर्णिम गुजरात यूनिवर्सिटी का वर्चुअल लांच भी किया। यह यूनिवर्सिटी 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी है। इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी गुजरात को मिली है। इनका आयोजन गुजरात के 6 शहरों में किया जाएगा। देश में सात साल बाद इनका आयोजन हो रहा है। इससे पहले इन खेलों का आयोजन साल 2015 में किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?