राजीव गाँधी सद्भावना दिवस

डेली करेंट अफेयर्स 20 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

देश की पहली डबल डेकर एसी बस सेवा की शुरुवात मुम्बई में, अक्षय ऊर्जा दिवस, सद्भावना दिवस, यमुना पर आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन, मेक इंडिया नम्बर वन मिशन, विश्व मच्छर दिवस इत्यादि।

सद्भावना दिवस

हर साल 20 अगस्त को भारत में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि देने व सद्भावना के विस्तार के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल 2022 में हम राजीव गाँधी की 78वीं जयंती मना रहे हैं। ये भारत के सबसे युवा प्रभानमंत्री थे। इनकी मृत्यु के अगले साल 1992 में राजीव गाँधी सद्भावना पुरस्कारों की स्थापना की गई। 

मेक इंडिया नं. 1 मिशन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नंबर 1 मिशन की शुरुवात की है। इन्होंने देश को फिर से महानता को ओर ले जाने के लिए 5 मंत्र दिये हैं। इन्होंने अपील की है कि हमे लड़ना नहीं बल्कि साथ-साथ चलना है। 

World Mosquito Day

हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मच्छरों से होने वाली बीमारियों व उससे बचाव के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस व चिकनगुनिया इत्यादि मच्छरों से होने वाली प्रमुख बीमारियां हैं। इस दिवस को मनाने की शुरुवात साल 1897 में की गई थी। 

देश की पहली डबल डेकर एसी बस

देश की पहली डबल डेकर एयर कंडीशनर बस को मुम्बई में शुरु किया गया है। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। 

अक्षय ऊर्जा दिवस

हर साल 20 अगस्त को अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है। भारत में अक्षय ऊर्जा को अपनाने से संबंधित विकास के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार साल 2004 में नई दिल्ली में मनाया गया था। 

यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव

इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा की गई। 

हर घर जल

गोवा शत प्रतिशत ‘हर घर जल’ प्रमाणन प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। गोवा में हर घर में नल के जरिये साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सभी 378 गाँवों को हर घर जल घोषित किया जा चुका है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?